Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Instructions issued to complete verification of data for teachers and staff by December 10

Siddharthnagar News: 10 दिसंबर तक शिक्षकों और कर्मचारियों के डाटा का सत्यापन कराने के निर्देश

Wed, 25 Nov 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 25 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Instructions issued to complete verification of data for teachers and staff by December 10
- पोर्टल पर दर्ज विषय और स्कूलों में पढ़ाए जा रहे विषयों में अंतर से परीक्षा कार्य में आती है परेशानी
विज्ञापन

- अयोग्य शिक्षक परीक्षा कार्य में लगाए गए तो प्रधानाचार्य और प्रबंधक पर होगी कार्रवाई
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के बीच माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के डाटा का सत्यापन 10 दिसंबर तक पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता और पढ़ाए जाने वाले विषयों का मिलान किया जाएगा। सत्यापन में लापरवाही मिलने या अयोग्य शिक्षक को परीक्षा कार्य में लगाए जाने पर संबंधित प्रधानाचार्य और प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर सभी माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का विवरण ऑनलाइन अपलोड किया जाता है। इसमें शिक्षक का नाम, शैक्षिक योग्यता और विशेषज्ञता वाले विषय की जानकारी दर्ज रहती है। परिषद की ओर से समय-समय पर इस डाटा का सत्यापन कराया जाता है। कई बार पोर्टल पर दर्ज विषय और विद्यालय में शिक्षक की ओर से पढ़ाए जा रहे विषय में अंतर होने से परीक्षा और मूल्यांकन कार्य के दौरान परेशानी होती है। ऐसे में विषय विशेषज्ञता के आधार पर शिक्षकों की ड्यूटी लगाने में दिक्कत आती है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को अपने लॉगिन के माध्यम से विद्यालयों का डाटा प्राप्त कर उसका सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। विद्यालयवार शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता, पढ़ाए जाने वाले विषय और अन्य जरूरी विवरणों का मिलान किया जाएगा। इसका उद्देश्य बोर्ड परीक्षा से जुड़े कार्यों में योग्य और विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की ही ड्यूटी सुनिश्चित करना है। निर्देश मिलने के बाद माध्यमिक विद्यालयों में डाटा की जांच और सत्यापन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निर्धारित समय सीमा यानी 10 दिसंबर तक शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के डाटा का परीक्षण और सत्यापन पूरा कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed