Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Large crowds throng the Bharatbhari fair; rides and stalls see a lively turnout

Siddharthnagar News: भारतभारी मेले में उमड़ी भीड़, झूलों और दुकानों पर रही रौनक

Wed, 25 Nov 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 25 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Large crowds throng the Bharatbhari fair; rides and stalls see a lively turnout
भारतभारी नगर पंचायत में कार्तिक पूर्णिमा पर लगे सात दिवसीय मेला में लगा हुआ झूला। संवाद
- तीर्थ सरोवर के चारों तरफ सजीं दुकानें, बच्चों और युवाओं ने उठाया मेले का लुत्फ
विज्ञापन

- एसडीएम और सीओ ने किया निरीक्षण, पुलिस टीम कर रही निगरानी
भारतभारी। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नगर पंचायत भारतभारी स्थित ऐतिहासिक धार्मिक स्थल पर आयोजित सात दिवसीय मेले में बुधवार को दूसरे दिन श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ उमड़ी। मेले में महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने खूब उत्साह दिखाया। दुकानों पर खरीदारी के साथ झूलों का आनंद लेने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
तीर्थ सरोवर के चारों तरफ विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई गई हैं। खानपान, खिलौने और घरेलू सामान की दुकानों पर लोगों की चहल-पहल बनी हुई है। मेले में लगे झूलों पर बच्चों और युवाओं की विशेष भीड़ देखने को मिल रही है। परिवार के साथ पहुंचे लोग भी मेले का आनंद ले रहे हैं। शाम होते ही रोशनी से सजे मेले की रौनक और बढ़ जा रही है। मेला प्रबंधन की ओर से प्रकाश और सजावट की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

प्रशासन की देखरेख में मेले का आयोजन होने से बाहर से आए दुकानदारों को भी सहूलियत मिल रही है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। बुधवार को डुमरियागंज के एसडीएम विवेकानंद मिश्रा और सीओ बृजेश कुमार वर्मा ने मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, डुमरियागंज थाना प्रभारी सत्यप्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ मेले में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed