फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   40 disabled children marked for operation

सिद्धार्थनगर: ऑपरेशन के लिए चिह्नित हुए 40 दिव्यांग बच्चे

Wed, 15 Feb 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 15 Feb 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
40 disabled children marked for operation
संयुक्त जिला चिकित्सालय के एमसीएच विंग में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से आयोजित शिविर में
सिद्धार्थनगर। पोलियो से ग्रसित टेढ़े-मेढ़े पैर वाले दिव्यांगजनों की पोलियो करेक्टिव सर्जरी के तीन दिवसीय कैंप में पहले दिन बुधवार को 40 बच्चे ऑपरेशन के लिए चयनित हुए, जबकि 400 दिव्यांग बच्चों का पंजीयन किया गया।
विज्ञापन

इनमें दिल्ली से आई चिकित्सकों की टीम ने बच्चों को ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संयुक्त जिला चिकित्सालय के एमसीएच विंग में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से शिविर आयोजित गया है, जिसमें निशुल्क ऑपरेशन होगा।तीन दिवसीय शिविर में 1370 दिव्यांगों को बुलाया गया है। दो दिन और पंजीयन होगा।
विज्ञापन

दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील है सरकार : सांसद
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि बचपन से युवा अवस्था के बीच पोलियोग्रस्त अथवा किसी भी कारण से दिव्यांग हो चुके बच्चों की करेक्टिव सर्जरी कराने के लिए मोदी और योगी सरकार ठोस पहल कर रही है। इसके लिए जहां भारी भरकम धन खर्च करना पड़ता, वहीं निशुल्क ऑपरेशन कर उन्हें सामान्य बनाने की दिशा में कारगर कदम उठाया जा रहा है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी एजाजुल हक खां ने बताया कि शिविर में शून्य से लेकर 22 वर्ष तक के वयस्कों को शामिल किया गया है, जो बच्चे जन्मजात पोलियो आदि के कारण समस्या ग्रस्त हैं, पैर टेढ़े-मेढ़े हैं, उनका पंजीकरण कर निशुल्क आपरेशन किया जाना है। बच्चों को लाने के लिए ब्लाकों पर साधन मुहैया कराए गए थे। वहां से इन्हें जिला अस्पताल लाया जा रहा था। जिला अस्पताल में अलग-अलग ब्लाकों का काउंटर बनाकर उनका पंजीकरण किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक श्यामधनी राही, सीडीओ जयेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके झा, डॉ. विमल द्विवेदी, एसपी अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed