फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बूथों पर मिलेगा ठंडा पानी, कुर्सी और दवा भी

बूथों पर मिलेगा ठंडा पानी, कुर्सी और दवा भी

Sun, 31 Mar 2019 10:18 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 31 Mar 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
बूथों पर मिलेगा ठंडा पानी, कुर्सी और दवा भी
Voters at poling booth - फोटो : amar ujala
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव को सकुशल, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के साथ ही मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कवायद तेज हो गई है। मतदान के दिन बूथों पर मुकम्मल व्यवस्था के लिए 15 बिंदुओं पर निगरानी के लिए 12 अफसरों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। लापरवाही मिलने पर इन अफसरों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बूथों पर मतदाताओं को शीतल पेयजल, शौचालय, कुर्सी और चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


जनपद की एक मात्र संसदीय क्षेत्र डुमरियागंज में मतदान छठवें चरण में 12 मई को होगा। जिले के 2248 बूथों पर पहुंचने वाले चुनाव से जुड़े अफसरों, कर्मियों के साथ ही मतदाताओं की भी सहूलियत देने की दिशा में हर स्तर पर प्रयास हो रहा है। बूथों पर जिन बिंदुुओं की सुविधाओं पर खास ध्यान दिया जा रहा है, उनमें प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर रैंप की व्यवस्था, न्यूनतम तीन सौ लीटर क्षमता के पेयजल पात्र एवं डिस्पोजल गिलास के साथ एक कार्मिक की व्यवस्था, पंक्तिबद्ध मतदाताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में कुर्सी, मेज व बेंच की व्यवस्था, मतदाताओं के लिए एक वालेंटियर के साथ मेडिकल किट की व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, हेल्प डेस्क की व्यवस्था, पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग स्वच्छ शौचालय, शेड की व्यवस्था, कतारबद्ध मतदाताओं को व्यवस्थित करने के लिए एनसीसी, एनएसएस, स्काउट व गाडड, चुनावी पाठशाला के वालेंटियर की व्यवस्था, मतदाता के दिन तैनात किए गए वालेंटियर के लिए भोजन की व्यवस्था, अशक्त मतदाताओं के लिए सार्वजनिक व व्यक्तिगत वाहन की व्यवस्था, पुरुष, महिला के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी अलग से पंक्तिबद्ध कराने आदि की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


इन अफसरों को मिला जिम्मा
बूथों पर मतदाताओं को मूलभूत सुविधाओं के साथ चुनाव आयोग के निर्देशानुसार दी जाने वाली व्यवस्था के मुकम्मल इंतजाम करने के लिए 12 अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें एसपी, बीएसए, जिला पंचायत राज अधिकारी, नगरीय क्षेत्र के संबंधित अधिशासी अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, संबंधित उपजिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, उप संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी को दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के बूथों पर मतदान के दिन मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं दिलाने के लिए सभी अफसरों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिली तो दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कुणाल सिल्कू
जिला निर्वाचन अधिकारी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed