{"_id":"6616ccde44592dff3b0ab33e","slug":"300-bighas-of-crop-burnt-to-ashes-in-fire-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-115645-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आग से 300 बीघा फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आग से 300 बीघा फसल जलकर राख
Mon, 04 Nov 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
पथरा क्षेत्र के बनकटा में गेहूं की फसल में लगी आग।
पथरा। पथरा थाना क्षेत्र के बनकटा गांव में बुधवार दोपहर में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की घंटों मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगलगी की इस घटना में कई किसानों की लगभग 300 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने गांव के ही के व्यक्ति पर गेहूं में आग लगाने का आरोप लगाते हुए एसओ को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के बनकटा गांव के पश्चिम सिवान में गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोग आग बुझाने में जुट गए। इसी दौरान सूचना थाने पर पहुंची। जिसके बाद पथरा थाना पुलिस ने फायर ब्रिगेड को फोन किया और लगभग आधे घंटे बाद दमकल की गाड़ी पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी और ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक ग्रामीणों का लगभग 300 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
इस दौरान ग्रामीण पंकज पाठक, गंगा सागर पाठक, सूर्य नारायन पाठक, सुखदेव, बीरेंद्र पाठक, बालकृष्ण मिश्र, श्याम प्रकाश, अजीजुल्लाह ने गांव के ही सोनू पाठक पर गेहूं की फसल में आग लगाने का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष को लिखित तहरीर दिया। इस संबंध पथरा थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडेय ने बताया कि गांव के लोग एक व्यक्ति पर आरोप लगा रहे हैं। पर अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो जरूर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इन किसानों की जली फसल
सुखदेव पाठक का पांच बीघा, बब्बू पाठक चार बीघा, दूधनाथ 14 बीघा, शिवमूरत पाठक आठ बीघा, नरेश दो बीघा, सफीउल्लाह दो बीघा, गंगा सागर पाठक तीन बीघा, सूर्य नारायन पाठक तीन बीघा, अमला पाठक 10 बीघा, दीपक पाठक चार बीघा, सूलेमान दो बीघा, चिन्नू दो बीघा, मन्नू दो बीघा, पुरुषोत्तम पाठक चार बीघा, राजू पाठक तीन बीघा, जयकरन पांच बीघा, राधेश्याम पाठक दो बीघा, गणेश दो बीघा, महेश दो बीघा, जान मोहम्मद दो बीघा, चन्द्र भूषण पाठक चार बीघा और दुर्गेश की एक बीघा गेहूं की फसल जल गई।