फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   29 corona positive found

पांच पुलिसकर्मी समेत 29 कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 02 Aug 2020 06:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
29 corona positive found
पांच पुलिसकर्मी समेत 29 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि
जिले में अब तक पाए जा चुके हैं 839 संक्रमित लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। उसका थाने के पुलिस कर्मियों समेत 29 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। रविवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट आने के बाद सभी को महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। जिले में अब तक 839 कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 514 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, 313 का इलाज चल रहा है और अब 12 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना का संक्रमण पुलिसकर्मी स्वास्थ्य कर्मी सभी शिकार हो रहे हैं। जिले में संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बढ़नी ब्लॉक के खरिकौरा बोहली में एक, डुमरियागंज के बेवां चौराहे से एक, जोगिया के मुर्गहवा से एक, नौगढ़ के रामनगर नौ, आफिसर कालोनी तीन, आजादनगर एक, उसका के भिटिया में छह और उसका थाने में पांच, भनवापुर सधुईया करहिया गोसाई में दो लोगों को संदेह के आधार पर सैंपल भेजा गया था कि वह कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए थे। रविवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में सभी कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 29 कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed