{"_id":"6ac7dfce18f926cea1083da4","slug":"2784-teacher-voters-will-cast-their-votes-at-eight-polling-stations-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-166070-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आठ मतदान केंद्रों पर 2784 शिक्षक मतदाता करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आठ मतदान केंद्रों पर 2784 शिक्षक मतदाता करेंगे मतदान
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जिले के 2784 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं।
नामांकन पत्रों की जांच के बाद फिलहाल 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नौ अक्तूबर को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर साफ होगी। मतदान 23 अक्तूबर और मतगणना 27 अक्तूबर को होगी। जिला प्रशासन ने मतदान के लिए पांचों तहसील कार्यालयों के साथ तीन ब्लॉक कार्यालयों को केंद्र बनाया है। इनमें तहसील कार्यालय नौगढ़, बांसी, शोहरतगढ़, इटवा और डुमरियागंज तथा ब्लॉक कार्यालय बर्डपुर, खेसरहा और बढ़नी शामिल हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए जोनल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।