फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ब्लॉकों में काम छोड़ दूसरे दिन भी कर्मियों ने दिया धरना

ब्लॉकों में काम छोड़ दूसरे दिन भी कर्मियों ने दिया धरना

Fri, 06 Apr 2018 10:40 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 06 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉकों में काम छोड़ दूसरे दिन भी कर्मियों ने दिया धरना
डुमरियागंज और सदर ब्लॉक में धरना देते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। आजमगढ़ में बीडीओ से बदसलूकी के विरोध में प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के आह्वान पर ग्राम विकास विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी पूरे जिले में कार्य नहीं किया। इससे डीआरडीए समेत सभी 14 ब्लॉकों में काम ठप रहा। धरनारत कर्मियों ने कहा कि दोषी एडीएम पर कार्रवाई न होने की स्थिति में वे सात अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


कार्य बहिष्कार से प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण व फीडिंग, मनरेगा के कार्य दिवस सृजन सहित कई विभागीय काम नहीं हुए। विकास भवन हुए धरने में जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद ने कहा कि घटना के सात दिनों बाद भी आरोपी एडीएम के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। जब तक कार्रवाई नहीं होगी, विभागीय कर्मचारी व अधिकारी कार्य बहिष्कार करेंगे। इस दौरान उपायुक्त मनरेगा उमेश चंद्र तिवारी, बीडीओ सदर एजाज अहमद, विवेक मणि त्रिपाठी, राजेश सिंह, गुलाब सिंह, भोला प्रसाद, राजीव श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, योगेंद्र राव, गायत्री देवी, सदानंद वर्मा, आलोक पटेल, चंदन यादव, लाल साहब, मेंहदी हसन, शमीम जावेद, दिलीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसी क्रम में मिठवल ब्लॉक में विभागीय कर्मचारियों ने धरना व कार्य बहिष्कार किया। बैठक कर निंदा प्रस्ताव पारित किया। इस दौरान बीडीओ शौकलाल, राधेश्याम मणि, दिलीप कुमार, अर्जुन प्रसाद चौधरी, भीखा यादव, बंशीधर, मोहम्मद रईस, राजमणि, दीनानाथ, लता श्रीवास्तव, कुवंर कन्नौजिया, पंचराजी, हरीश सिंह, प्रिया मिश्रा, अनुपम मिश्रा आदि मौजूद रहे। शोहरतगढ़ में बीडीओ महावीर सिंह की अगुवाई में धरना दिया गया। इस मौके पर बालकृष्ण, मजहर आलम, रामकिशुन, संत अखिलेश्वर, राधेश्याम चौधरी, राकेश पाठक, शकील अहमद, मनोज पटेल, सुभाष यादव, मकसूद आदि मौजूद रहे। खेसरहा में धरने के दौरान एडीओ पंचायत श्रीनिवास सिंह, फिरोज चौधरी, दिलीप तिवारी, रमेश यादव, जनकनंदनी, किरन विश्वकर्मा, राजेश श्रीवास्तव, जीतेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़नी ब्लॉक परिसर में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। इस दौरान प्रहलाद पांडेय, अभिनव ओझा, अनुपम सिंह, रविकांत यादव, महेश्वर पांडेय, शंभूनाथ, विजय बहादुर, पंकज चौधरी, राजेंद्र यादव, मुश्ताक अहमद, राकेश गौड़, ग्राम प्रधान रामचंद्र शुक्ल, रमेश, यशोदानंद मिश्र आदि मौजूद रहे। इसी तरह लोटन, जोगिया, बांसी, इटवा, खुनियांव ब्लाकों में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया।


डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, बीडीओ सुशील कुमार अग्रहरि के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। धरना स्थल पर पहुंचकर डुमरियागंज ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि नरेंद्रमणि त्रिपाठी भी धरना दिया।इस दौरान महामंत्री प्रधान संघ मोहम्मद हमजा, नीरज दुबे, संतोष सैनी, खुर्शीद अली, विजय सिंह, अजय सिंह, जावेद अली, राकेश सोनकर, राजकुमार चौधरी, हरिमोहन सिंह, रामदास, बृजेश गुप्ता, श्याम बिहारी, अभिषेक सिंह, प्रेम नारायण, मुख्तार अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed