फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   change the name of naugarh railway station

नौगढ़ स्टेशन का नाम बदलने के लिए सौंपा ज्ञापन

Tue, 30 Oct 2018 10:28 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 30 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
change the name of naugarh railway station
प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देते टीम समर्पण के लोग - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित नौगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम सिद्धार्थनगर किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को टीम समर्पण ने डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। गौरतलब है कि ‘अमर उजाला’ ने जनप्रतिनिधियों की मांग से संबंधित इस खबर को 30 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


मंगलवार को टीम समर्पण के अध्यक्ष सनी उपाध्याय की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां जिलाधिकारी को संबोधित मांगपत्र प्रशासनिक अधिकारी सूर्यलता श्रीवास्तव को सौंपा। ज्ञापन में नौगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम सिद्धार्थनगर किए जाने का अनुरोध किया गया है। जिससे बाहर से आने वाले विदेशी पर्यटकों के साथ ही और बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों व अन्य लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। ज्ञापन में कहा गया है कि जब वह अपने रेलवे स्टेशन पर सिद्धार्थनगर के नाम से टिकट मांगते हैं, उस दौरान काउंटर पर यह कह दिया जाता है कि इस नाम से पूरे देश में कोई स्टेशन नहीं है। काफी मशक्कत के बाद नौगढ़ का नाम लेने पर टिकट मिलता है। ज्ञापन पर अरविंद पांडेय, उमेश अग्रहरि, अविनाथ पांडेय, अनिल उपाध्याय, विवेक मिश्र, प्रकाश चौधरी, विनय दुबे, शब्बीर अहमद, संजय कुुमार मिश्रा, कृष्ण चन्द्र आदि की हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed