फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   20 Constitution of Panchayats stuck

20 पंचायतों का गठन अटका

Sat, 19 Dec 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Sat, 19 Dec 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
 ग्राम पंचायतों का चुनाव भले ही पूरा हो चुका हो, मगर नई पंचायत के
विज्ञापन
गठन की प्रक्रिया में पेंच फंस गया है। बढनी ब्लाक के करीब 20 ग्राम पंचायतों का गठन फिलहाल संभव नहीं दिख रहा।
 इन गांवों में इतने सदस्य नहीं है कि पंचायत का गठन किया जाए। उपचुनाव तक पंचायत सदस्यों के पद भरने की कोई उम्मीद भी नहीं है। ऐसे में गांव की नई सरकार का काम-काज प्रभावित होना तय है। सदस्य पद रिक्त रहने से
परेशान ब्लाक अधिकार विकल्प तलाश रहे हैं।
बढ़नी ब्लाक में कुल 77 ग्राम पंचायतें हैं। इसमें 911 ग्राम पंचायत सदस्य के पद हैं। 179 पद नामांकन न होने के कारण खाली रह गए। खाली रहे पदों से वह गांव सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे, जिनमें निर्वाचित सदस्यों की संख्या दो तिहाई से कम है। ऐसे गांवों की संख्या 20 है।
झुंगहवा में तेरह ग्राम पंचायत सदस्य के पद हैं, लेकिन नामांकन न होने से तेरहों पद रिक्त हैं। रेकहट के 13 में से 12 पद रिक्त हैं। रामनगर में 11 में 10 पद, खजुरिया शर्की में 13 में 8, संसरी, अहिरौला, सेवरा में 11 में 9 पद रिक्त हैं। पकड़िहवा में 11 में सात पद नामांकन न होने की दशा में खाली हैं।
अकरहरा, मनिकौरा, गुलरी, झरुआ, लोहटी में 11 में 6 सदस्य पद रिक्त हैं। खैरी शीतल प्रसाद में 13 में 6, गडऱखापरसा दीवान सिंहोरवा में 11 में 5, मानपुर में 11 में 4, अर्री में 13 में 5 पद रिक्त हैं।
ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या दो तिहाई से कम होने के कारण पंचायतों व समितियों का गठन नहीं हो सकेगा। इससे चलते प्रधानों को न तो शपथ ग्रहण कराया जाएगा और न ही उन्हें किसी प्रकार के अधिकार प्राप्त होंगे।
 इस संबन्ध में खंड विकास अधिकारी का कहना है कि गांव में काम-काज प्रभावित न हो, इसके लिए प्रशासकीय रूप से प्रधानों को जिम्मेदारी दी जाएगी। विकास का काम पंचायत समिति के गठन के बाद ही हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed