फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   2 dhan krya kendra open

शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में खुले नौ खरीद धान क्रय केंद्र- एसडीएम अनिल कुमार

Mon, 09 Nov 2020 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
2 dhan krya kendra open
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में दो और धान क्रय केंद्र खुले
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं के घेराव के बाद जागा प्रशासनिक अमला
संवाद न्यूज एजेंसी
चिल्हिया। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में किसानों की समस्याओं पर सपा कार्यकर्ताओं के घेराव के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। तहसील क्षेत्र में दो और धान क्रय केंद्र खोले गए। अब क्रय केंद्रों की संख्या सात से बढ़कर नौ हो गई है। शोहरतगढ़ एसडीएम अनिल कुमार ने इसकी जानकारी दी।

केंद्र सरकार की ओर से कृषि विधेयक पास होने के बावजूद किसान आढ़तियों के हाथ 900 से 1000 हजार प्रति क्विंटल बेचने को मजबूर हैं। इसी के विरोध में सपा की ओर से विरोध किया गया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार केवल किसानों को परेशान करने का काम कर रही हैं। जब क्रय केंद्र ही नहीं खुले हैं तो किसान अपनी उपज कहां बेचें। इसको लेकर जगह-जगह धान क्रय केंद्रों का सपा कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। इसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर शोहरतगढ़ में दो नए धान क्रय केंद्र खोले गए। एसडीएम शोहरतगढ़ अनिल कुमार में बताया कि शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र सात क्रय केंद्र खोले गए थे। अब बढ़ाकर नौ कर दिया गया है। जरूरत के अनुसार और भी क्रय केंद्र बढ़ाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed