फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   अकीदत के साथ रोजेदारों ने अदा की नमाज

अकीदत के साथ रोजेदारों ने अदा की नमाज

Fri, 16 Jun 2017 10:32 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
अकीदत के साथ रोजेदारों ने अदा की नमाज
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। मुकद्दस रमजान माह के तीसरे जुमे को रोजेदारों ने मस्जिदों में अकीदत से नमाज अदा की। मुल्क और कौम की सलामती के लिए अल्लाह से दुआएं मांगी। अल्लाह से उनकी इबादत को कबूल करने की हाथ उठाकर गुजारिष की।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के डुमरियागंज, हल्लौर, जबजौवा, सिकहरा, वासा, बेंवा, बिथरिया, कादिराबाद, तिलगडिय़ा, भवानीगंज, बढनीचाफा, औराताल, मोतीगंज, बनगवा, लटिया, जमौता-जमौती, बेंवा मुस्तफा, गरदहिया, भटगवां आदि गांवों में जुमे की नमाज को लेकर सुबह से ही लोगों में काफी उत्सुकता देखी गई। बूढ़े, बच्चे व नौजवान सभी करीब 12 बजे से ही मस्जिदों पर जुटने लगे। निर्धारित समय पर लोगों ने पेश इमाम के पीछे खड़े होकर नमाज अदा कर देश की तरक्की व अमन शांति व कौम की सलामती, खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। हल्लौर स्थित जामा मस्जिद में पेश नमाज मौलाना वसीम रजा जैदी ने तकरीर में कहा कि रमजान रहमतों, बरकतों व मगफरत का महीना है। इस माह में जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं। रोजेदारों को बुराई, गीबत, चुगलखोरी सहित सभी तरह की बुराइयों से बचना चाहिए। रोजा सिर्फ भूख और प्यास पर काबू पाने का नाम नहीं है। बल्कि अपनी नब्ज (इंद्रियों) पर काबू रखना भी है। इसी तरह डुमरियागंज जामा मस्जिद में मौलाना हफीजुल्लाह, बिथरिया जामा मस्जिद में मौलाना मसरूर, जामा मस्जिद बगहवा में मौलाना जलालुद्दीन, जामा मस्जिद मझारी मयकोहल में हाफिज नूरूद्दीन ने रमजान की फजीलत पर विस्तार से रोषनी डालते हुए लोगों से नेकी और भलाई के रास्ते पर चलने की अपील की।
विज्ञापन


तीसरे जुमे पर उमड़ी भीड़
सिद्धार्थनगर/बांसी। रमजान माह के तीसरे जुमे की नमाज पर मस्जिदों में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी। रोजेदारों ने पूरी पाकीजगी के साथ नमाज अदा की। अमन-शांति और मुल्क की तरक्की के लिए दुआएं मांगी। इस दौरान पुलिस-प्रशासन ने भी विशेष चौकसी बरती। मस्जिदों के आस-पास पुलिस मुस्तैद रही। नगर के जामा मस्जिद बांसी तिराहा, बद्र स्कूल, बेलसड़, बुद्ध नगर, गोबरहवा बाजार मस्जिद में नमाज के दौरान मौलाना ने तकरीर में कहा कि रमजान के पाक माह में अल्लाह से अपने लिए नहीं बल्कि दूसरे के लिए भी दुआ मांगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed