{"_id":"6a0772a41ab5cb4fee0f6906","slug":"17-petrol-pumps-in-the-district-are-dry-queues-remain-for-fuel-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-158248-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जिले के 17 पेट्रोल पंप ड्राई, तेल के लिए लगी रही कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जिले के 17 पेट्रोल पंप ड्राई, तेल के लिए लगी रही कतार
Sat, 16 May 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 16 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में पेट्रोल व डीजल के लिए पंपों पर लग रही कतार कम होती नहीं दिख रही है। शुक्रवार को जिले के 17 से अधिक पंप ड्राई रहे। इनमें शहर के दो पंपों पर सुबह तेल नहीं मिलने से वाहन चालक दूसरे पंपों की तरफ दौड़ लगाते दिखे। तेल मिलने की जानकारी होते ही पंपों पर बाइक व कार समेत अन्य वाहनों की कतार लग जा रही थी।
पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के चलते जिले में पेट्रो पदार्थों के लिए मारामारी कम होती नहीं दिख रही है। जिले में स्थित 120 पंपों में प्रतिदिन 20 से अधिक पंप ड्राई रहते हैं। विभाग का मानना है कि ऑयल कंपनियों द्वारा तेल उठान के लिए एडवांस धनराशि जमा करने के नियम के चलते यह पंप ड्राई रहते हैं। कारण पंप मालिक तेल उठान कर बिक्री के बाद धन जमा करने के बीच दो दिन का अंतराल हो जाता है। इस बीच पंप के ड्राई रहने से वाहन चालक वापस लौटने को मजबूर रहते हैं। वहीं, तीन पंपों पर डीजल-पेट्रोल की उठान नहीं करने के लिए कार्रवाई हो चुकी है।
जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पंपों पर नियमानुसार पेट्रो पदार्थों की आपूर्ति हो रही है, जहां भी समस्या आती है समाधान कराया जाता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
घरेलू गैस के लिए उपभोक्ता परेशान
सिद्धार्थनगर। पश्चिम एशिया में तनाव के चलते घरेलू गैस उपभोक्ताओं को सिलिंडर की किल्लत झेलनी पड़ रही है। होम डिलीवरी के नाम पर बुकिंग के बाद कई दिन तक गैस सिलिंडर नहीं मिलने से उपभोक्ता एजेंसियों का चक्कर काटते दिख रहे हैं। तीन दिन पहले बुकिंग करने के बाद भी होम डिलीवरी नहीं मिलने से परेशान दिनेश का कहना था कि घर पर मौजूद सिलिंडर का गैस खत्म होने वाला है, लेकिन अभी तक सिलिंडर नहीं मिल पाया है। इससे खाना बनाने के लिए गैस का संकट हो सकता है।