फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   कौन बनेगा सांसद, आज आएगा फैसला

कौन बनेगा सांसद, आज आएगा फैसला

Wed, 22 May 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
कौन बनेगा सांसद, आज आएगा फैसला
10 में से कौन बनेगा सांसद, फैसला आज
विज्ञापन

या
ईवीएम से आज खुलेगा 10 प्रत्याशियों का भाग्य
या
किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

डुमरियागंज लोकसभा : आज नवीन मंडी समिति नौगढ़ में होगी गणना, आएगा परिणाम

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। डुमरियागंज लोकसभा सीट पर चुनावी मैदान में ताल ठोंकने वाले 10 उम्मीदवारों में से किसके सिर पर ताज सजेगा इसका फैसला आज होगा। इसकी तैयारियां बुधवार को पूरी कर ली गईं। नवीन मंडी स्थल में सुबह आठ बजे से मतों की गणना होगी। इसके लिए हर विधानसभा के लिए बने अलग-अलग पंडालों में 14-14 टेबल लगाई गई हैं।
12 मई को डुमरियागंज लोकसभा सीट के लिए हुए मतदान के मतों की गणना आज (बृहस्पतिवार) सुबह आठ बजे से शुरू होगी। भाजपा से जगदंबिका पाल, बसपा-बसपा गठबंधन से आफताब आलम, कांग्रेस से डॉ. चन्द्रेश उपाध्याय, बहुजन मुक्ति पार्टी से अर्जुन सिंह लोधी, पीस पार्टी से मो. इफरान, सबका दल यूनाइटेड से केशरी नंदन, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से केशव राजभर, जनहित किसान पार्टी से बृजेश कुमार, नागरिक एकता पार्टी से संजय कुमार चौहान, बतौर निर्दलीय प्रत्याशी श्रवण कुमार चुनाव मैदान में हैं। किसके खाते में कितने मत मिलेगा, यह आंकड़ा मतगणना समाप्ति के बाद परिणाम आने पर ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन













विधानसभा क्षेत्रवार लगी 14-14 टेबल
सिद्धार्थनगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 23 मई को सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ हो जायेगी। गणना के लिये विधानसभावार 14-14 टेबल लगाई गईं हैं। मतगणना के अंतिम राउंड में एक टेबल पर प्रति विधानसभा पांच-पांच वीवीपैट की रैंडम जांच होगी। शोहरतगढ़ विधानसभा की मतगणना 30 राउंड में, कपिलवस्तु में मतगणना 38 राउंड में होगी। इसमें बूथ संख्या 78, 108, 307 की गणना वीवीपैट से अंतिम में की जायेगी। बांसी विधानसभा की मतगणना 32 राउंड में, इटवा की मतगणना 29 राउंड में और डुमरियागंज की मतगणना 34 राउंड में होगी। शोहरतगढ़ की मतगणना के अंतिम राउंड में बूथ संख्या 126 प्राथमिक विद्यालय भावपुर उर्फ गुलरी में सीआरसी न होने के कारण मतगणना वीवीपैट से किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........................
सुबह छह बजे मत गणना स्थल पर पहुंचेंगे कर्मी
मतगणना कर्मी निर्धारित समय सुबह 6 बजे नवीन मंडी परिषद नौगढ़ में पहुंचेंगे। मतगणना का कार्य सुबह 8 बजे भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शुरू हो जाएगा। सभी मतगणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर पूरी सावधानी के साथ अनुशासित ढंग से अपने अपने टेबल पर निष्ठा पूर्वक दायित्वों का निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया गया। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के एजेंटों के साथ अनुशासित ढंग से उनसे व्यवहार करेंगे। सभी मतगणना कार्मिक आंकड़ों को आरओ को भेजने के पूर्व अच्छे ढंग से देख लेंगे। सील व टैग का निरीक्षण के बाद ही मतगणना की कार्रवाई शुरू होगी।
.......................
लोकसभा चुनाव 2019 में विस क्षेत्रवार हुए मतदान
विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला अन्य
शोहरतगढ़ 92571 93997 0
कपिलवस्तु 122728 122734 1
बांसी 94589 98775 0
इटवा 80594 80929 0
डुमरियागंज 99385 99395 0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed