{"_id":"5f85d8e38ebc3e9bbc066084","slug":"15-positive-in-siddharthnagar-siddharthnagar-news-gkp369257451","type":"story","status":"publish","title_hn":"39 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
39 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
39 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
सिद्धार्थनगर में 15 और संतकबीरनगर में 24 लोग संक्रमित मिले
सिद्धार्थनगर में 3102 और संतकबीरनगर में 2602 लोग स्वस्थ हो चुके हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्यकर्मी समेत 15 और संतकबीरनगर में बीएसए कार्यालय के दो कर्मियों समेत 24 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे सिद्धार्थनगर में कुल संक्रमितों की संख्या 3449 तो संतकबीरनगर में 2812 तक पहुंच गई है। दोनों जिलों में 40-40 की मौत हो चुकी है। सिद्धार्थनगर में 307 और संतकबीरनगर में 107 एक्टिव केस हैं। सिद्धार्थनगर में 3102 और संतकबीरनगर में 2602 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
सिद्धार्थनगर कार्यालय के अनुसार मंगलवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 15 लोगों के संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को सर्वाधिक छह संक्रमित बर्डपुर क्षेत्र में पाए गए। इसमें महादेवा कुर्मी गांव में पांच और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक संक्रमित मिले हैं। बढ़नी के परसा, बसहिया और रोमनदेई गांव में एक-एक संक्रमित मिले। नौगढ़ के तेतरी बाजार, धेंसा नानकार और नौगढ़ में एक-एक संक्रमित मिले। खुनियांव के नेबहुआ और डुमरियागंज में एक-एक संक्रमित मिले। इटवा के बैरहवा और उसका बाजार के सोहांस गांव में एक-एक संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि संक्रमितों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। साथ ही संपर्क में आने वालों का सैंपल कराया जाएगा।
संतकबीरनगर कार्यालय के अनुसार बीएसए कार्यालय के दो कर्मियों समेत 24 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में पॉजिटिव मिले 12 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 1812 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि मंगलवार को आई रिपोर्ट में बीएसए कार्यालय के दो कर्मी भी शामिल हैं। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 10, बघौली क्षेत्र में दो, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में चार, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में दो, पौली ब्लॉक क्षेत्र में तीन, सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में एक, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में एक व अन्य जनपद के एक लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अपर सीएमओ ने बताया कि 1812 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3402 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।