फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   दो हजार रुपये में खरीदे गए साढ़े 16 सौ रुपये का मोबाइल

दो हजार रुपये में खरीदे गए साढ़े 16 सौ रुपये का मोबाइल

Fri, 09 Feb 2018 12:09 AM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 09 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
दो हजार रुपये में खरीदे गए साढ़े 16 सौ रुपये का मोबाइल
सिद्धार्थनगर। सामूहिक विवाह योजना में नवदंपती को दिए जाने वाले सामानों की खरीद में अनियमितता का मामला सामने आया है। बाजार में 1300 से 1650 रुपये में मिलने वाले मोबाइल फोन की कीमत दो हजार रुपये लगाई गई है। इसी तरह प्रेशर कुकर व अन्य सामानों की खरीद में भी ऐसा ही हुआ है। मामला सामने आने के बाद अफसर दलील दे रहे हैं कि अभी भुगतान नहीं हुआ है। बाजार में वास्तविक दाम के सत्यापन के बाद ही भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 171 जोड़ों का विवाह मंगलवार को जेल रोड स्थित बीएसए ग्राउंड में संपन्न हुआ। योजना के तहत वधू के खाते में 20 हजार और 10 हजार रुपये का सामान सौंपा गया है। इसमें दो सेट साड़ी, सात बर्तन, बक्सा, चांदी की पायल, बिछिया, मोबाइल फोन शामिल है। मानक के तहत 45 ग्राम चांदी का पायल और 10 ग्राम बिछिया दिया जाना है, इसकी कीमत 2400 रुपये स्वीकृत किया गया है। तीन लीटर के कुकर की कीमत 1050 रुपये मानी गई है।
विज्ञापन


वहीं विवाहित जोड़ों का दिए गए सैमसंग गुरु मोबाइल सेट की दर 2000 रुपये अनुमन्य की गई है। बाजार मूल्य पर गौर करें तो डबल सिम वाले सैमसंग गुरु मोबाइल फोन की कीमत 1300 से अधिकतम 1650 रुपये तक है। वहीं नवदंपती को दिया गया प्रेशर कुकर 800 रुपये की कीमत तक बाजार में उपलब्ध है। 171 जोड़ों को दिए गए मोबाइल दर की गणना करने पर ही करीब 60 हजार रुपये का गोलमाल सामने आ रहा है। बर्तनों व अन्य सामानों की खरीद में भी कुछ ऐसी ही गड़बड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अरविंद कुमार आनंद ने बताया कि पूरी प्रक्रिया टेंडर के आधार पर हुई थी। जिस दर से टेंडर स्वीकृत हुए उसी के तहत खरीदारी हुई। उधर, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार मिश्र का कहना था कि जिला स्तरीय क्रय समिति ने सामानों की खरीद के लिए सिर्फ यह दरें स्वीकृत की हैं, कोई भुगतान अभी नहीं हुआ है। बिल प्रस्तुत होने के बाद बाजार दर से रेट जांच के बाद भी भुगतान किया जाएगा। पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed