Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 50,000 fish fry released into the Rapti River

Siddharthnagar News: राप्ती नदी में छोड़े गए 50 हजार मछलियों के बच्चे

Wed, 04 Nov 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 04 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 50,000 fish fry released into the Rapti River
बांसी राप्ती नदी में मछली का बच्चा डालते विधायक जय प्रताप सिंह। संवाद
- मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत विधायक जय प्रताप सिंह ने किया रिवर रैचिंग
विज्ञापन

बांसी। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मंगलवार को विधायक जय प्रताप सिंह ने राप्ती नदी में 50 हजार मछलियों के बच्चे छोड़े। इस दौरान उन्होंने कहा कि योजना के तहत नदियों में मत्स्य संसाधनों के संवर्धन, संरक्षण और सतत विकास के लिए रिवर रैचिंग कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत राप्ती नदी में रोहू, भाकुर और नयन प्रजाति की मछलियों के बच्चे छोड़े गए।
विधायक ने कहा कि नदियों में मछलियों की संख्या बढ़ाने और जलीय संसाधनों के संरक्षण में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सहायक निदेशक मत्स्य नंदकिशोर प्रसाद ने नदी तट पर मौजूद मछुआ समुदाय के लोगों को मछली पालन, मत्स्य संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मत्स्य विभाग की ओर से संचालित सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मत्स्य निरीक्षक राहुल चौरसिया, लालजी वर्मा, योगेंद्र मिश्रा जोगी, प्रभाकर राय, बजरंगी वर्मा, कुबेर बारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed