फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ट्रिपल ‘ए’ के जिम्मे किशोरियों की सेहत

ट्रिपल ‘ए’ के जिम्मे किशोरियों की सेहत

Fri, 15 Mar 2019 10:31 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Fri, 15 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
ट्रिपल ‘ए’ के जिम्मे किशोरियों की सेहत
प्रतीकात्मक तस्वीर
सिद्धार्थनगर। ट्रिपल ‘ए’ को किशोरियों की सेहत का जिम्मा सौंपा गया है। किशोरियों की लंबाई से लेकर उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग ने दी है। पोषण पखवाड़े के तहत 22 मार्च तक आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम (ट्रिपल ए) का सहयोग लिया जा रहा है। तीनों मिलकर 11 से 14 वर्ष तक की किशोरियों को जागरूक करने का काम कर रही है।
विज्ञापन

किशोरियों की सेहत सुधारने के लिए राज्य पोषण मिशन के महानिदेशक अनिल कुमार मिश्र ने पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत की है। आठ मार्च से शुरू हुए इस अभियान में पहली बार आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी वर्कर को लगाया गया है। इस अभियान के तहत किशोरियों का हेल्थ कार्ड जारी किया जाएगा। इसमें 11 से 14 वर्ष तक की सभी किशोरियों की ऊंचाई और वजन जांची जा रही है। साथ ही उनके ब्लड की जांच कर उनके हीमोग्लोबिन के स्तर का भी पता लगाएंगी। इसे किशोरी के हेल्थ कार्ड में दर्ज कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इस बीच अगर एनीमिया (खून की कमी) मिलती है तो उसके बचाव और उपाय डॉक्टरों की टीम बताएगी। साथ ही आयरन की गोलियां देकर भोजन और खानपान के तरीके बताए जाएंगे। स्कूल जाने वाली किशोरियों की जांच एएनएम को करनी होगी। इसके अलावा घरों पर भी खून की जांच एएनएम के जिम्मे है।
विज्ञापन


तीन चरणों में चलेगा अभियान
पोषण पखवाड़ा अभियान तीन चरणों में चलेगा। पहले चरण की शुरुआत आठ मार्च को हो चुकी है, जो 22 मार्च तक चलेगी। दूसरे चरण की शुरुआत चार माह बाद आठ जुलाई और तीसरे चरण की शुरुआत जनवरी 2020 में शुरू होगी। अभियान में बाल पुष्टाहार विभाग के अलावा शिक्षा विभाग की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


5704 कर्मी कर रहे काम
किशोरियों के खून, वजन और ऊंचाई आदि की जांच के लिए जिले भर के 5704 कर्मी लगाए गए हैं। इसमें 3112 आंगनबाड़ी वर्कर, 2342 आशा और 250 एएनएम शामिल हैं। सीएमओ डॉ. आरके मिश्र ने बताया कि पोषण पखवाड़ा अभियान तेजी से चल रहा है। इसके तहत किशोरियों की सेहत की पूरी जांच की जा रही है। जांच के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि जिले में किशोरियों की सेहत में सबसे बड़ी समस्या क्या है। उसके बाद उसी आधार पर डॉक्टरों की टीम उन्हें खान-पान के तरीके बताकर स्वस्थ रहने का उपाय बताएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed