फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   helmet is our protection, save our life

‘हेलमेट सिर की शान, बचाए हमारी जान’

Sun, 18 Nov 2018 10:27 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 18 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
helmet is our protection, save our life
रविवार शाम सिद्धार्थ तिराहे पर सड़क हादसों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। यातायात माह में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों के जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को पैदल चाल का आयोजन हुआ। अशोक मार्ग से हाईडिल तिराहा होते हुए साड़ी तिराहे हुए इस आयोजन में एनसीसी कैडेटों, स्काउट-गाइड और एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। ये लोग सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा, हेलमेट सिर की शान-बचाए हमारी जान, सीटबेल्ट लगाना है-जीवन सुरक्षित बनाना है, ओवरलोडिंग नहीं चलेंगे- ट्रिपल सवारी नहीं चलेंगे जैसे नारों की गूंज रही। इससे पूर्व इस कार्यक्रम को सदर विधायक श्याम धनी राही ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन


 इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जागरूकता से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सकती है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन आशुतोष शुक्ला ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की स्वेच्छा निर्भीक होकर मदद करें। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जान बचाने में सहयोग कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन प्रवेश कुमार सरोज, यात्री कर अधिकारी जितेन्द्र कुमार दीक्षित, प्रधान सहायक सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक हेमंत कुमार, अरविंद कुमार वर्मा, कनिष्ठ सहायक अजय सिंह, उर्दू अनुवादक सह वरिष्ठ सहायक मिन्हाजुल होदा, टीएसआई देवानंद, एएचसीपी सुभाष यादव समेत धीरेन्द्र दुबे, विनय कुमार, अनूप सिंह, सभासद सनवर अली, सनी उपाध्याय मौजूद रहे। वहीं रविवार शाम को सिद्धार्थ तिराहे पर परिवहन विभाग की ओर हादसों में मृत लोगों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इसमें सदर विधायक समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed