फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   electricity bill paied at jan sewa kendra

जनसेवा केंद्र से जमा कर सकेंगे बिजली बिल

Wed, 12 Dec 2018 10:35 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 12 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
electricity bill paied at jan sewa kendra
जनसेवा सेवा केंद्र के संचालकों की कार्यशाला आयोजित हुई। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने अथवा शिकायत करने के लिए विद्युत सब स्टेशन या विभागीय कार्यालयों पर चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। ग्राम पंचायत अथवा न्याय पंचायत स्तर पर स्थापित जन सहज सेवा केंद्रों पर भी सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी। इससे घर बैठे बिजली बिल जमा करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


बुधवार को लोहिया कला भवन में जनपद में स्थापित जन सहज सेवा केंद्र के संचालकों की हुई कार्यशाला में अवगत कराया गया कि विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने समेत बिल अधिक आने समेत कई शिकायतों के निस्तारण की सुविधाएं उन्हें हासिल हो सकें। अधिशासी अभियंता एचसी राम ने बताया कि विद्युत बिल में गड़बड़ी की शिकायत साक्ष्य समेत ऑनलाइन करने पर निस्तारण के लिए संबंधित सहायक अभियंता विद्युत को प्रेषित किया जाएगा। उसके बाद निदान की स्थिति भी जन सहज सेवा केंद्र पर पता चल सकेगा। जन सहज सेवा केंद्र के जिला प्रबंधक अजय सिंह, सहायक अभियंता विद्युत विश्व विजय वर्मा, अवर अभियंता सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed