फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   11 comitteis for CORONA

स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, गठित हुई 11 कमेटियां

Sun, 15 Mar 2020 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
11 comitteis for CORONA
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 11 कमेटियां गठित
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य महकमा हर स्तर पर एहतियात बरत रहा है। प्रभावी नियंत्रण को लेकर उच्च स्तरीय निर्देश के बाद सीएमओ ने अलग-अलग 11 कमेटियों का गठन किया है। स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मियों की ड्यूटी लगाकर दायित्व के प्रति सतर्क रहने की हिदायत दी है।
कोरोना वायरस को लेकर देश के साथ-साथ प्रदेश सरकार भी गंभीर है। नेपाल सीमा से सटे जिलों में खास सतर्कता बरतने के निर्देश हैं। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सचिव वी. हेकाली झिमोली की ओर से आए पत्र के बाद स्थानीय विभाग के जिम्मेदार भी हरकत में आ गए हैं। सीएमओ की ओर से 11 कमेटियों का गठन करते हुए अपने-अपने दायित्व के प्रति सतर्क रहने का निर्देश दिया है। गठित कॉल सेंटर मैनेजमेंट टीम में डॉ. एके आजाद, राजकुमार यादव, अभय कुमार सिंह, राम बचन, एचआर मैनेजमेंट टीम में डॉ. प्रशांत अस्थाना, राजेश शर्मा, अब्दुल अजीज, केडीपी ओझा, सर्विलांस टीम प्रथम में डॉ. सौरभ चतुर्वेदी, समीर कुमार सिंह, अरुण कुुमार मिश्र, सर्विलांस टीम द्वितीय में डॉ. वीके सिंह, विजय कुमार वर्मा, प्रीत कुमार, ट्रेनिंग टीम में डॉ. आरपी मौर्या, अनिल कुमार, मान बहादुर, लॉगिस्टिक मटेरियल मैनेजमेंट टीम में डॉ. डीके चौधरी, पीके मिश्रा, सुभाष उपाध्याय, आईइसी बीसीसी मीडिया मैनेजमेंट टीम में डॉ. सीमा राय, डॉ. सौरभ चतुर्वेदी, मान बहादुर, प्राइवेट हास्पिटल सर्विलांस टीम में डॉ. सौरभ चतुर्वेदी, समीर सिंह, अरुण कुमार मिश्रा, ट्रांसपोर्टेशन समन्वय टीम में डॉ. आरजी सिंह, कमलेश उपाध्याय, आंतरिक विभागीय समन्वयक डॉ. एके आजाद, अरुण मिश्रा, अनंत कुमार, फिजिकोलॉजी टीम में डॉ. अनिल कुमार दुबे, जेपी शुक्ला, राकेश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

नेपाल सीमा से सटे जिले के पांच चेक पोस्टों पर स्क्रीनिंग के लिए लगाए गए कर्मियों की ओर से कार्रवाई समुचित रूप से संचालित न होने पर सीएमओ डॉ. सीमा राय ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। चेक पोस्ट से संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों को पत्र लिखकर औचक निरीक्षण कर कर्मियों को स्क्रीनिंग करने के साथ दायित्व के प्रति सतर्क रहने के लिए हिदायत देने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल सीमा से सटे बॉर्डर पर बनाए गए चेक पोस्ट अथवा एयरपोर्ट से आने वाले यात्रियों में से जिन सात देशों से आने वालों पर खास नजर रखने का निर्देश मिला है, उनमें चीन, स्पेन, साउथ कोरिया, ईरान, फ्रांस, जापान, जर्मनी शामिल हैं। लक्षण मिलते ही नजदीक में स्थापित आइशोलेशन में भर्ती कराने के लिए हिदायत दी गई है। मुख्य सचिव के निर्देश पर संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में निर्मित 100 बेड मैटर्निटी विंग को क्वारेंटाइन वार्ड के रूप में चिह्नित किया गया है जिसके नोडल अधिकारी के रूप में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी वेक्टर वार्न डॉ. एके आजाद को नामित किया गया है। सीएमओ ने बताया कि इसमें भर्ती होने वाले यात्रियों की देखभाल, भोजन और उपचार आदि की जिम्मेदारी नोडल अधिकारी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed