{"_id":"5b58b6914f1c1b4c748b6fe8","slug":"101532540561-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ के कार्यों की जांच के लिए कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ के कार्यों की जांच के लिए कमेटी गठित
siddharthnagar
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
investigation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। हेल्थ वेलनेस सेंटर के चयन आदि की समीक्षा में प्राप्त धनराशि का भुगतान बिना अनुमति करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच कमेटी गठित की है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अग्रिम कार्रवाई करने को कहा है।
जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू की ओर से जारी पत्र के मुताबिक हेल्थ वेलनेस सेंटरों के चयन आदि की समीक्षा में बिना अनुमति के भुगतान किया गया है। इसके लिए डीएम ने कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए है। अपर जिलाधिकारी न्यायिक गुरु प्रसाद गुप्ता व वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में भी मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बिना सक्षम अधिकारी, अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति की अनुमति प्राप्त किए हुए भुगतान की कार्रवाई की जा रही है। जो वित्तीय नियमों के विपरीत है।
जिलाधिकारी ने एक अप्रैल 2017 से जुलाई 2018 तक स्वास्थ्य विभाग में हेल्थ वेलनेस सेंटर के अतिरिक्त अन्य संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के सापेक्ष प्राप्त धनराशि एवं व्यय के बारे में सीएमओ से स्पष्ट रिपोर्ट, सूची प्राप्त करके जांच आख्या एक सप्ताह के भीतर देने का निर्देश दिया है।