फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   10 teachers salary barred

गैरहाजिर 10 शिक्षकों का वेतन, 4 शिक्षा मित्रों का मानदेय रोका

Thu, 28 Nov 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
10 teachers salary barred
गैरहाजिर 10 शिक्षकों का वेतन, चार शिक्षामित्रों का मानदेय रोका
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट पर कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के निरीक्षण में गैरहाजिर अथवा लापरवाही मिलने पर बीएसए ने 10 शिक्षकों का वेतन, चार शिक्षामित्रों का मानदेय रोकने की कार्रवाई की है। उपरोक्त कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारियों की जांच रिपोर्ट पर की है। बीएसए के इस कार्रवाई से अन्य शिथिल शिक्षकों, शिक्षामित्रों में हड़कंप मच गया है।

खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्यकांत त्रिपाठी ने जिन शिक्षकों, शिक्षामित्रों पर वेतन व मानदेय रोकने की कार्रवाई की हैं, उनमें जोगिया ब्लॉक में उदयपुर में तैनात सहायक अध्यापक मनोज कुमार, पकड़ी लाला के सहायक अध्यापक विवेकानंद व रीता सिंह, खेतवल मिश्र के सहायक अध्यापक राम प्रसाद, पिपरहवा के सहायक अध्यापक आशीष कुमार, लोटन में परसौना के सहायक अध्यापक विकास जायसवाल व राम मिलन चौधरी, दोनों शिक्षामित्रों, कोल्हुआ की शिक्षामित्र अनीता, बांसी विकास खंड में उसकी शुक्ल की शिक्षामित्र सीता शुक्ला, मेचुका के सहायक अध्यापक निर्मला, दीप्ति, हर्रैया नानकार की सहायक अध्यापक प्रतिभा तिवारी शामिल हैं। उपरोक्त कार्रवाई संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से सौंपी गई निरीक्षण रिपोर्ट पर की गई है। बीएसए सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि कार्य एवं दायित्व के प्रति लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह शिक्षकों, शिक्षामित्रों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed