फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Waterlogging in Katra market became the reason for the death of the old man

कटरा बाजार में जलभराव बना वृद्ध की मौत का कारण

Sat, 02 Jul 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Katra market became the reason for the death of the old man
कटरा (श्रावस्ती)। कटरा बाजार में जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होना बुजुर्ग की मौत का कारण बन गया। सब्जी लेने जा रहे वृद्ध का पैर फिसलने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे पहले कि उसे अस्पताल ले जाया जाता। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती के कटरा बाजार में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बाजार के मुख्य मार्ग पर प्रत्येक मौसम में कीचड़ व जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। विगत दिनों हुई बरसात के कारण मार्ग पर जलभराव की समस्या उत्पन्न है। ऐसे में शुक्रवार शाम सब्जी लेने गए कटरा निवासी पोद्दार साहू (85) का अचानक पैर फिसल गया।
विज्ञापन

इससे पहले कि वह संभल पाते सिर पर गंभीर चोट होने के कारण वह बेहोश हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे परिवारीजन जब तक उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाते, घटना स्थल पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं घटना के बाद स्थानीय निवासियों में जिम्मेदारों के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed