फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Child suffering from typhoid dies during treatment.

Shravasti News: टायफाइड से पीड़ित बच्चे की इलाज के दौरान मौत

Thu, 17 Sep 2026 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Child suffering from typhoid dies during treatment.
 जिला अस्पताल में बिलखते परिजन।
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के ग्राम खैरीकला के मजरा टेपरा निवासी सुनीता के पांच वर्षीय बेटे अमन की बुधवार सुबह जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार अमन लंबे समय से बुखार से पीड़ित था। मंगलवार को चिकित्सक को दिखाने पर जांच में खून की कमी और टाइफाइड की समस्या बताई गई। चिकित्सक ने बच्चे को खून चढ़ाने की सलाह दी। परिजनों ने खून की व्यवस्था कर बच्चे को जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में खून चढ़वाया। इसके बाद उसकी हालत में सुधार बताया गया, लेकिन बुधवार सुबह अचानक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

चिकित्सक गोविंद शुक्ला ने बताया कि बच्चा लंबे समय से टाइफाइड से पीड़ित था और उसकी हालत गंभीर थी। परिजनों को बच्चे को बेहतर इलाज के लिए बहराइच ले जाने की सलाह दी गई थी, लेकिन परिजन जिला चिकित्सालय में ही इलाज कराने के इच्छुक थे। सीएमएस डॉ. राजपाल सिंह ने लोगों से अपील की कि बुखार होने पर तत्काल चिकित्सक से जांच और उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed