फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   CMO finds water tank lids open at the district hospital.

Shravasti News: जिला चिकित्सालय में सीएमओ को खुले मिले टंकियों के ढक्कन

Thu, 17 Sep 2026 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
CMO finds water tank lids open at the district hospital.
जिला अस्पताल पर खुली टंकियों को देखते सीएमओ।
श्रावस्ती। जिला चिकित्सालय भिनगा का बुधवार को सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के छत पर कई पानी की टंकियों के ढक्कन गायब रहे। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए टंकियों को ढंकवाने व सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से भी बात की।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान अस्पताल के छत पर रखी पानी की टंकियां खुली मिली। ऐसे में उन्होंने तत्काल उसमें ढक्कन लगवाने का निर्देश दिया। साथ ही निष्प्रयोज्य सामानों को निस्तारित करने के लिए कहा। उन्होंने सभी चिकित्सकों को निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में बाहर की दवाएं न लिखी जाएं। अस्पताल में सभी जरूरी दवाई उपलब्ध हैं और उपलब्ध दवाएं ही मरीजों को दी जाएं।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मरीजों से बात कर प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम में बैनर न लगे होने से उन्होंने नाराजगी जताई और बैनर लगाने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीएमएस डॉ. राजपाल सिंह, एसीएमओ डॉ. उदयनाथ, डॉ. केके वर्मा, डॉ. केडी गुप्ता, एआरओ सुरेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed