फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two accused wanted in Rahul murder case arrested

राहुल हत्याकांड में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Oct 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two accused wanted in Rahul murder case arrested
कटरा (श्रावस्ती)। इकौना थाना क्षेत्र के कजड़वा नहर के पास एक सप्ताह पूर्व युवक की लाश बरामद हुई थी। जिसकी पहचान नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के विदुहनी निवासी राहुल के रूप में हुई थी। मामले में मृतक के पिता ने गांव निवासी दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से पुलिस ने हत्या में शामिल ई-रिक्शा व मृतक का मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के मुताबिक नवीन मॉडर्न पुलिस थाना कटरा के ग्राम विदुहनी निवासी राहुल पुत्र शिव कुमार 27 सितंबर को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। इस मामले में मृतक के पिता ने 29 सितंबर को गांव निवासी निबरे व झाबू उर्फ झब्बूलाल के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज कराया था। जिसका शव 30 सितंबर को इकौना थाना क्षेत्र के कंजड़वा नहर के निकट मिला था। जिसे मर्चुरी हाउस भिनगा में सुरक्षित कराया गया था। जहां मृतक के परिजनों ने उसकी पहचान राहुल के रूप में की थी।
विज्ञापन

इस मामले में नवीन मॉडर्न पुलिस की ओर से निबरे व झाबू के विरुद्ध अपहरण कर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। जिन्हें शुक्रवार रात प्रभारी निरीक्षक रामपाल यादव ने गिरफ्तार कर लिया। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ई रिक्शा को ग्राम धोबहापुरवा के पास से बरामद कर लिया। वहीं पुलिस ने मृतक राहुल का मोबाइल भी आरोपियों के कब्जे से बरामद किया है। जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें संबंधित रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed