फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The swing and the lake remained the center of attraction in the Sitadwar fair

सीताद्वार मेले में झूला व झील रहा आकर्षण का केंद्र

Sun, 21 Nov 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The swing and the lake remained the center of attraction in the Sitadwar fair
श्रावस्ती के इकौना स्थित सीताद्वार में लगे मेले में झूलों का आनंद लेते व खरीददारी करते लोग - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कार्तिक पूर्णिमा से शुरू हुए सीताद्वार मेले के तीसरे दिन भी मेला लोगों को अपनी ओर खींचने में सफल रहा। सीताद्वार मेले में पहले की अपेक्षा ज्यादा भीड़ रही। बहराइच, बलरामपुर व स्थानीय श्रद्धालुओं ने झील में डुबकी लगा कर माता सीता के मंदिर में दर्शन किया। लोग सुख व समृद्धि के लिए माता सीता की आराधना कर रहे थे।
विज्ञापन

मेले में आए लोग वाल्मीकि मंदिर में भी वृक्ष पर धागा बांध रहे थे। मेले के दौरान लोगों की आस्था का केंद्र जहां झील थी। वहीं उनके मनोरंजन का केंद्र झूले थे। यहां बाहर से आए झूले में ड्रैगन, डांसिंग डाल, मोटू पतलू व अन्य प्रकार के झूले बच्चों को अपनी ओर खीच रहे थे। ग्रामीण क्षेत्र में होने के कारण लखरांव मेले का आकर्षण गन्ना व सिंघाड़ा रहा। यह पूरा क्षेत्र जल प्लावित है। यहां सिंघाड़े व गन्ने की खेती ज्यादा होती है।
विज्ञापन

मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाया गया था। जहां चौबीसों घंटे स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती है। यहां कई मरीज बुखार व उल्टी दस्त की शिकायत लेकर आए। जिनका इलाज किया गया। सीताद्वार मेले में भारी भीड़ के कारण मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश वर्जित है। जिसके चलते करीब डेढ़ किलोमीटर तक मेलार्थियों को इकौना बहराइच मार्ग से पैदल जाना पड़ा। मेले की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त रखने के लिए सीओ इकौना ने खुद यहां कैंप किया। कैंप के साथ रात व दिन में ड्रोन कैमरे से मेला परिसर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की निगरानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed