{"_id":"6aca818cafb745646a08736f","slug":"the-mla-gave-five-lakh-rupees-each-to-the-families-of-the-deceased-shravasti-news-c-104-1-slko1011-123721-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मृतकों के परिजनों को विधायक ने दिए पांच-पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मृतकों के परिजनों को विधायक ने दिए पांच-पांच लाख
Sat, 10 Oct 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
मृतक सचिन के पिता दिनेश को चेक देते विधायक रामफेरन पांडेय।
गिलौला। आंधी में गिरे विद्युत पोल को लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले गिलौला के मोहम्मदापुर निवासी सचिन मिश्रा (22) और वेद कुमार पाठक (40) के परिजनों से शनिवार को विधायक रामफेरन पांडेय ने मुलाकात की। उन्होंने दोनों परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये के चेक सौंपे और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।
एसडीएम इकौना रवेंद्र कुमार के साथ पहुंचे विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने वेद कुमार के पिता बाबूलाल पाठक को चेक देने के साथ सरकारी आवास, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन और आयुष्मान कार्ड दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं, सचिन के पिता दिनेश मिश्रा को भी पांच लाख रुपये का चेक दिया।
विधायक ने बताया कि घटना की मजिस्ट्रियल जांच चल रही है। दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। मुख्यमंत्री से मिलकर लापरवाही बरतने वालों को बर्खास्त कराने का भी प्रयास किया जाएगा।