फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The dead body of a young man was seen landing in the canal

श्रावस्ती: नहर में उतराता दिखा युवक का शव

Fri, 10 Feb 2023 09:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 10 Feb 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man was seen landing in the canal
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सिटकहना गांव के निकट स्थित मुख्य सरयू नहर में गुरुवार शाम एक युवक का शव उतराता दिखा। सूचना पर पहुंची हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के सिटकहना गांव के पास से होकर मुख्य सरयू नहर गुजरी है। गुरुवार देर शाम गांव के ही कुछ लोग नित्य क्रिया के लिए नहर पर गए थे। जिन्हें नहर में एक शव उतराता दिखाई दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने हरदत्त नगर गिरंट पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकलवाया। जिसकी पहचान बहराइच जिले के थाना रिसिया अंतर्गत रमवापुर निवासी जमुना प्रसाद (38 ) पुत्र होदी के रूप में हुई। हरदत्त नगर गिरंट थाना अध्यक्ष उमेश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सहीकारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन



संदिग्ध हालात में युवक की मौत
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बंदरहा निवासी रोहित आर्य (22) अपनी पत्नी के साथ घर पर अकेले रहता था। शुक्रवार भोर रोहित की पत्नी ने देखा की रोहित का शव फंदे से लटक रहा था। पत्नी के शोर पर पहुंचे आसपास के लोगों ने इसकी सूचना भिनगा कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed