{"_id":"5fb93fdc8ebc3e9be27da86a","slug":"tell-children-the-rules-of-traffic-on-world-children-s-day-srawasti-news-lko5510643142","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व बाल दिवस पर बच्चों को बताए यातायात के नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व बाल दिवस पर बच्चों को बताए यातायात के नियम
विज्ञापन
श्रावस्ती। विश्व बाल दिवस पर स्कूली बच्चों को जिले के थानों का भ्रमण कराया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानों में बुलाकर उन्हें यातायात नियमों, मिशन शक्ति अभियान के तहत हेल्प लाइन नंबरों, आत्मसुरक्षा, चाइल्ड सेफ्टी व बाल अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के निर्देश पर बच्चों को थाना परिसर भ्रमण के दौरान माल खाना, भोजनालय, बंदी गृह, सीसीटीएनएस कार्यालय व अभिलेखों आदि के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली समझाई गई। वहीं राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय भयापुरवा की छात्राओं को महिला थाने में आमंत्रित किया गया। वहां उपनिरीक्षक सुनीता सिंह ने अपनी टीम के साथ छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से समझाया।
इसके साथ ही सभी छात्राओं को बताया गया कि वे इस मिशन को आगे बढ़ाने के लिए पांच-पांच लोगों को जागरूक करें ताकि जागरूकता शृंखला आगे बढ़ती रहे। वहीं सिरसिया थाना प्रभारी ने भी त्रियंबकेश्वर आदर्श इंटर कॉलेज चित्रगुप्त धाम डगमरा के बच्चों को थाने का निरीक्षण कराया। इस दौरान बच्चों को यातायात नियमों व संकेतों सहित मिशन शक्ति अभियान आदि के बारे में जागरूक किया गया।