फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Swami Prasad Maurya said In Shravasti PMs of India and Pakistan declared ceasefire to save their reputation

Shravasti News: स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- भाजपा का राष्ट्रवाद एक छलावा, ये देश बेच रहे... जनता के दुश्मन हैं

Thu, 22 May 2025 05:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 May 2025 05:38 PM IST
सार

संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार यात्रा के साथ श्रावस्ती पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का राष्ट्रवाद एक छलावा है। ये लोग देश बेच रहे हैं। जनता के दुश्मन हैं। भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अपनी-अपनी साख बचाने के लिए युद्ध विराम कर लिया। 

विज्ञापन
Swami Prasad Maurya said In Shravasti PMs of India and Pakistan declared ceasefire to save their reputation
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

यूपी के श्रावस्ती में गुरुवार को अपनी जनता पार्टी की संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा पहुंची। यात्रा के साथ पार्टी अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य भी पहुंचे। यहां कटरा में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। यह यात्रा 15 मार्च से सामाजिक परिवर्तन आंदोलन के महानायक कांशीराम की जन्म जयंती पर निकाली जा रही है। 

विज्ञापन


कटरा में वार्ता में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश में अपनी गिरती साख को बचाने के लिए भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कुश्ती लड़ रहे थे। दिखावे के बाद जनता की इच्छा के विरुद्ध 24 घंटे के अंदर युद्ध विराम की घोषणा कर दी। जातीय जनगणना के सवाल पर कहा कि जातीय जनगणना ही हमारी यात्रा की प्रमुख मांग है। इसके लिए प्रधानमंत्री ने घोषणा तो कर दी है, लेकिन इनके चाल, चरित्र व चेहरे से नहीं लगता कि यह कुछ करेंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: सीएम ने रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प पर पीएम मोदी का जताया आभार, यहां देखें उन 19 अमृत रेलवे स्टेशन की लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि बिहार चुनाव की वैतरणी पार करने के लिए यह घोषणा कर दी है। जब तक व्यावहारिक जामा नहीं दिया जाता, तब तक हमें शक है कि जातीय जनगणना कराएंगे। मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम के सेना पर दिए बयान पर कहा कि भाजपा की सोच बहुत घटिया है। सेना व सैनिक अपनी जान हथेली पर रखकर सीमा की सुरक्षा करते हैं, तब 140 करोड़ लोग चैन की नींद सोते हैं। भाजपा के तमाम नेता कुछ भी बयान देते रहते हैं। इनका राष्ट्रवाद स्वाभाविक रूप से छलावा व दिखावा है। 

भिनगा के लिए रवाना हुई संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा

मौर्य ने कहा कि यह देशद्रोही हैं, देश बेच रहे हैं। यह जनता के दुश्मन हैं। यदि राष्ट्रवादी होते तो सेना का सम्मान करते। बयान देने वालों पर कार्रवाई न करना भाजपा की सहमति जताती है। दरगाह मेले पर रोक के सवाल पर कहा कि इसे यथावत चलने देना चाहिए था। यदि सरकार रोक लगाती है तो वह जातीय व धार्मिक कुंठा से ग्रसित हैं। संविधान विरोधी कार्य कर रही है। इनके इस कृत्य को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। इसके बाद संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा भिनगा के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed