फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Students learn tricks to deal with disaster

छात्राओं ने सीखे आपदा से निपटने के गुर

Mon, 22 Jul 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Students learn tricks to deal with disaster
जेतवन इंअर कालेज में एनडीआरएफ की टीम ने दात्राओं को सिखाए आपदा के दोरान सुरक्षा के उपाय। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जागरूक होकर आपदा से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। मानव जीवन को भी बचाया जा सकता है। इसी सोच के मद्देनजर 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ की तीस सदस्यीय टीम ने सोमवार को जेतवन इंटर कॉलेज कटरा में सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को आपदा के समय राहत व बचाव के तरीकों का प्रदर्शन करते हुए प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान टीम कमांडर इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह ने एनडीआरफ की कार्यप्रणाली तथा राष्ट्रीय विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के मूल उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। बताया कि आपदा प्रबंधन तथा प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण प्राप्त कर भविष्य में विभिन्न आपदाओं के दौरान लोगों को बचाया जा सकता है। आपदाओं का सामना जानकारी तथा तैयारी से ही किया जा सकता है। इसलिए परिस्थितियां कैसी भी हों, हार न मानें।
विज्ञापन

इस दौरान टीम के अन्य प्रशिक्षकों ने प्रदर्शन के जरिये भूकंप, बाढ़ और आग जैसी आपदाओं से निपटने के उपायों के बारे में समझाया। साथ ही इन आपदाओं के समय प्रयोग की जाने वाली रेसक्यू तकनीक, फंसे हुए लोगों को निकालने एवं उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच छात्रों व शिक्षकों को प्राथमिक उपचार जैसे ड्रेसिंग, बैंडेज, खून का बहाव रोकने तथा सर्पदंश से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर एनडीआरफ टीम के उपनिरीक्षक मनीष चौबे, मुख्य आरक्षी जगत सिंह, आरक्षी राघवेंद्र, अभिमन्यु कुमार, विकास सिंह, विवेक यादव, नन्हेलाल व प्रधानाध्यापक मुन्नालाल यादव सहित सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed