{"_id":"6ab3eea8c450d3b4ab0c3d72","slug":"bike-collides-with-e-rickshaw-one-dead-three-injured-shravasti-news-c-104-1-slko1011-123301-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: ई रिक्शे से टकराई बाइक, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: ई रिक्शे से टकराई बाइक, एक की मौत, तीन घायल
Wed, 23 Sep 2026 08:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 23 Sep 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र में मंगलवार रात सेमरी-खरगौरा मार्ग पर बाइक व ई रिक्शे में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को राहगीरों ने संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीन घायलों को प्राथमिक इलाज के मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
कोतवाली भिनगा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जौगढ़ निवासी प्रमोद (23) मंगलवार रात गांव निवासी फूलचंद, कुलदीप व टन्नन के साथ एक ही बाइक से खरगौरा मोड़ जा रहे थे। इस दौरान सेमरी-खरगौरा मार्ग पर चितईपुर पुल के पास उनकी बाइक ई रिक्शा से टकरा गई। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने चारों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, फूलचंद, कुलदीप व टन्नन की हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। राहगीरों ने बताया कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।