फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two-day bagless training for teachers begins.

Shravasti News: शिक्षकों का शुरू हुआ दो दिवसीय बैगलेस प्रशिक्षण

Wed, 23 Sep 2026 08:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 23 Sep 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
Two-day bagless training for teachers begins.
श्रावस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान इकौना में बुधवार से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण में शिक्षकों को 10 बैगलेस दिवस मॉड्यूल आनंदम की जानकारी दी गई। संस्थान के प्राचार्य राम प्रताप सिंह ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बैगलेस दिवस का उद्देश्य बच्चों को किताबी बोझ से मुक्त कर''''करके सीखने की प्रवृत्ति विकसित करना है। साल में 10 दिन बच्चे बिना बस्ते के स्थानीय कला, विज्ञान, व्यवसाय और संस्कृति से जुड़ेंगे। प्रशिक्षण में शिक्षकों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, स्थानीय उद्योग भ्रमण, कला-संस्कृति, योग, बागवानी, हाइड्रोलिक आर्म, रोबोटिक्स और साइबर सुरक्षा जैसी गतिविधियों की जानकारी दी गई। सभी शिक्षकों को अपने विद्यालयों में वार्षिक कार्ययोजना बनाकर 10 बैगलेस दिवसों का प्रभावी क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता रमेश चंद्र मौर्य सहित कई मास्टर ट्रेनर और संदर्भदाता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed