फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Static and Sector Magistrate will also be responsible for the disorder

श्रावस्ती: अव्यवस्था के लिए स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी होंगे जिम्मेदार

Sun, 12 Feb 2023 04:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 12 Feb 2023 04:36 AM IST
विज्ञापन
Static and Sector Magistrate will also be responsible for the disorder
श्रावस्ती। बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों पर सीटिंग प्लान चस्पा करने का कार्य शनिवार से प्रारंभ हो गया है। वहीं डीएम ने केंद्र व्यवस्थापक व परीक्षा में लगाए गए अधिकारियों के साथ बैठक कर कई निर्देश जारी किए है। स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी जिम्मेदार बनाया गया है। अव्यवस्था होने पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ इन पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष कुल 21,515 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 12,644 हाईस्कूल व 8,871 इंटरमीडिएट के छात्र शामिल हैं। जो 43 परीक्षा केंद्र पर 16 फरवरी से बोर्ड की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


जिले में 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा के लिए जिले को तेरह सेक्टर में विभाजित करते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही तीन जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। तीनों एसडीएम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही चार उड़नदस्तों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये उपकरण नहीं रख पाएंगे छात्र
परीक्षा के दौरान छात्र मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर अंदर नहीं जा सकेंगे। इसके साथ ही परीक्षा केन्द्र से 200 मीटर की दूरी तक अनाधिकृत प्रवेश वर्जित होगा। यदि केंद्रों पर अव्यवस्था पाई गई तो केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेटों पर कार्रवाई का आदेश है।

सभी स्कूलों में पहुंची कॉपियां भिनगा के अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में बनाए गए संकलन केंद्र को 144983 उत्तर पुस्तिकाएं मिली थी। इसमे हाईस्कूल की ए कापी 64603, बी कापी 25852 है। हाईस्कूल कला के लिए 11234 उत्तर पुस्तिकाएं हैं। इंटर मीडिएट के लिए ए कापी 41924, बी कॉपी 12577 व कला की 21076 कॉपियां मिली थी। जिन्हें केंद्रों पर भेजा गया है। इस बार परीक्षार्थियों को टिश्यू पेपर भी दिया जाएगा। जिसे कापियो के साथ केंद्र को भेजा गया है।

छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा होगी आज
जिन छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई है। उनकी प्रयोगात्मक परीक्षा आज रविवार को होगी। इसके लिए भौतिक विज्ञान अनुदानित विद्यालय के लिए शिक्षक पारसनाथ यादव अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज, रसायन विज्ञान के लिए इसी विद्यालय के धर्मेंद्र कुमार वर्मा, जीव विज्ञान के लिए जय प्रकाश नारायण त्रिपाठी, भूगोल के लिए मोहम्मद शाहिद बागवान नामित किया गया है।


बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। सभी विद्यालयों में सीटिंग प्लान चस्पा किया जा रहा है। केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर जोनल व स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती हो चुकी है। परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र सोमवार से केंद्रों पर भेजा जाएगा।
संत प्रकाश, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed