फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Social distancing and mask are necessary to avoid corona

कोरोना से बचने को सोशल डिस्टेंसिग व मास्क जरूरी

Sat, 06 Jun 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Social distancing and mask are necessary to avoid corona
श्रावस्ती। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग के मंत्री शनिवार को भिनगा पहुंचे। उन्होंने संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल जाकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मरीजों से मिल कर उनका हाल भी जाना और उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग बरतने व मास्क जरूर पहनने को कहा। इसके बाद उन्होंने आइसोलेशन वार्ड व कोविड 19 लेवल टू वार्ड का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह शनिवार को भिनगा पहुंचे। जिन्होंने संयुक्त जिला अस्पताल पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में मरीजों से मिल कर उनका हाल जाना। साथ ही वार्ड में स्थिति शौचालय का भी निरीक्षण किया। जहां साफ सफाई पर विशेष बल देने को कहा। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके साथ ही एक्स-रे रूम, पैथालॉजी, डॉयलिसिस रूम, प्रसव कक्ष, महिला वार्ड व अस्पताल में ही बनाये गये आइसोलेशन वार्ड, कोविड-19 लेवल टू वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमएस को सभी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने पुरुष वार्ड का निरीक्षक कर मरीज व तीमारदारों से भी मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बरतना, बार-बार साबुन से हाथ धुलना, सैनिटाइजर का प्रयोग करना एवं मास्क का प्रयोग करना कारगर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए लोग अनिवार्य रूप से इसका प्रयोग करें। इस दौरान श्रावस्ती विधायक राम फरेन पांडेय, भिनगा विधायक मोहम्मद असलम रायनी, राजकुमार अलक्षेंद्र कांत सिंह सहित जिलास्तरीय अधिकारी, चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed