{"_id":"6898ec673abee5d4ea09edc6","slug":"shravasti-tops-the-ranking-of-cm-dashboard-shravasti-news-c-104-1-srv1004-113294-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में श्रावस्ती अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में श्रावस्ती अव्वल
Mon, 11 Aug 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्रदेश सरकार की ओर से सीएम डैशबोर्ड की जुलाई की रैंकिंग जारी की गई है। इसमें जिले को प्रदेश में पहला स्थान हासिल हुआ है, जबकि विकास व राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में जिला दूसरे पायदान पर है।
डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे, इसके लिए सभी विभागों के कार्यों की जमीनी स्तर पर दैनिक रूप से समीक्षा की जाती है। जुलाई की समीक्षा में 10 में से 9.34 अंक जिले को मिले हैं। सीएम डैशबोर्ड पर कुल 49 विभागों के 108 कार्यक्रमों की समीक्षा की गई, जिसमें श्रावस्ती को 94 कार्यक्रमों में ए-श्रेणी प्राप्त हुआ है और 52 कार्यक्रमों में प्रथम स्थान पर है।