फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

अकीदत के साथ अदा की अलविदा की नमाज

Fri, 29 Apr 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। माह-ए-रमजान अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की गई। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए। नमाज सकुशल संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार को जिलेभर में अलविदा की नमाज अदा की गई। इस दौरान भिनगा सहित जिले के अन्य क्षेत्रों की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ एकत्र हुई। भिनगा की ईदगाह मस्जिद में पेश इमाम हाफिज युनुस, रजा जामा मस्जिद में मौलाना गुल मोहम्मद व बड़ी मस्जिद सब्जी मंडी में मौलाना फय्याज ने अलविदा की नमाज अदा करवाई। इस दौरान नमाजियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए ईदगाह मस्जिद, मस्जिद की छतों व मस्जिद परिसर सहित ईदगाह के सामने भिनगा-बहराइच मार्ग पर नमाज अदा करने के इंतजाम किये गए थे।
विज्ञापन

नमाज के दौरान कोई असुविधा न हो इसके लिए तहसील तिराहे से ईदगाह के मध्य भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया। छोटे वाहनों व राहगीरों को पुरानी बाजार से दीवानी न्यायालय होते हुए ईदगाह की ओर जाने दिया गया। इकौना के पांच पीरान व घोसी मस्जिद सहित नासिरगंज, बदला और गिलौला के साथ ही जिले के अन्य हिस्सों में भी लोगों ने अलविदा की नमाज अदा की। नमाज सकुशल संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलविदा की नमाज अदा करने से पूर्व डीएम नेहा प्रकाश व एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने भिनगा ईदगाह का जायजा लिया। नमाज के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय पुलिस के साथ काफी संख्या में पीएसी व होमगार्ड के जवानों को भिनगा व इकौना सहित अन्य क्षेत्रों में तैनात किया था। जिले की सभी मस्जिदों में शांति व्यवस्था के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed