फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shivkumari's life changed with the help of Rs 40,000 from the group.

Shravasti News: समूह से मिली 40 हजार की मदद से बदल गई शिवकुमारी की जिंदगी

Wed, 26 Nov 2025 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Shivkumari's life changed with the help of Rs 40,000 from the group.
जमुनहा ​​स्थित अपने डेयरी पर उत्पाद बेंचती ​शिवकुमारी। - फोटो : जमुनहा ​​स्थित अपने डेयरी पर उत्पाद बेंचती ​शिवकुमारी।
श्रावस्ती। जमुनहा विकासखंड की ग्राम पंचायत अचरौरा निवासी शिव कुमारी ने मेहनत के दम पर परिवार की आर्थिक स्थिति बदल दी है। उनसे प्रभावित होकर क्षेत्र की कई अन्य महिलाएं भी स्वरोजगार की राह पर बढ़ चुकी हैं।
विज्ञापन


शिव कुमारी ने बताया कि उनके परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी। पति खेती-किसानी करते हैं और बच्चों के बेहतर भरण-पोषण में आर्थिक तंगी बाधा बन रही थी। इस पर उन्होंने स्वयं से कुछ करने का मन बनाया। उनके इस लक्ष्य में उनका राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन साथी बना। शिव कुमारी बताती हैं कि वो राधा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी और बचत शुरू की। समूह में उन्हें पता चला कि समूह सदस्य अपनी बचत जमा करके सरकार से आर्थिक मदद ले सकती हैं। समूह को शासन की ओर से 15000 और 1,10,000 रुपये मिले। इसके बाद उन्होंने समूह से डेयरी खोलने के लिए 40,000 रुपये का लोन लिया। गांव के पास ही डेयरी खोली व दुग्ध उत्पाद का काम शुरू किया।
विज्ञापन


हर महीने कमा रहीं 15000 रुपये
शिव कुमारी ने बताया कि डेयरी में वो ताजा दूध, घी, पनीर व दूध से बने उत्पाद बेचती हैं। साथ ही विभिन्न प्रदर्शनियों में भी वो अपनी डेयरी के उत्पाद को बेचती हैं। इससे उन्हें अब प्रति महीने 15000 रुपये तक आय हो रही है। डेयरी संचालन के बाद से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। वो अपने बच्चों के पठन-पाठन व घर के सामान्य खर्चे स्वयं करती हैं और पति की निर्भरता खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed