{"_id":"5dfe569d8ebc3e87d01301ba","slug":"revenue-accountants-performed-in-collectorate-srawasti-news-lko498996799","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व लेखपालों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व लेखपालों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
श्रावस्ती में कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करते राजस्व् लेखपाल।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। राजस्व लेखपालों के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से नो वर्क नो पे का नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके साथ ही लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री सहित तहसील पदाधिकारियों को निलंबित भी किया गया। इसके बावजूद राजस्व लेखपालों का कार्य बहिष्कार शनिवार को भी कलेक्ट्रेट पर जारी रहा। लेखपाल मांगों के पूरा न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं। इस दौरान लेखपालों ने शासन व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर रहे राजस्व लेखपालों ने कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर जिला व तहसील प्रशासन उनकी आवाज दबाना चाहता है। भले ही प्रशासन सभी लेखपालों को सेवा मुक्त कर दे, फिर भी वह अपनी मांग मनवाए बिना वापस काम पर नहीं लौटेंगे। धरने के दौरान उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि संघ जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। सरकार जब तक हमारी मांग पूरा नहीं करती, हमारा आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
जिलामंत्री अनंतराम ने कहा कि सरकार कितना भी कार्रवाई करे, भले ही हमें बर्खास्त कर दे, लेकिन हम अब मांग पूरी कराए बगैर पीछे नहीं हटेंगे। हमारा संगठन एसीपी व वेतन विसंगति दूर करने, पुरानी पेंशन से वंचित लेखपालों को पेंशन देने, विशेष भत्ता एवं स्टेशनरी भत्ता, दो पहिया वाहन भत्ता सहित राजस्व लेखपाल का पदनाम परिवर्तित कर राजस्व उप निरीक्षक करने तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश की भांति प्रशासनिक व्यय एवं इंसेंटिव देने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
इस मौके पर संतोष कुमार यादव, सौम्या तिवारी, दीपाली अग्रवाल, शिल्पी शुक्ला, राजमनि शुक्ला, रामकरन गुप्ता, प्रदीप चौधरी, अर्जुन पटेल, विक्रम सिंह, ध्रुव कुमार, धर्मेशदत्त गुप्ता, कृष्ण चंद्र मिश्रा, जगतराम शुक्ला सहित जिले के लगभग सभी लेखपाल मौजूद रहे।