फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Relaxation in development works will be unforgivable

विकास कार्यों में शिथिलता होंगी अक्षम्य

Thu, 27 Aug 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Relaxation in development works will be unforgivable
श्रावस्ती। जिले के विकास के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से काम कराए जा रहे हैं। इसमें तेजी लाई जाए, साथ ही यह भी ध्यान रखा जाए कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से कोई भी पात्र वंचित न रहे। निर्माणाधीन विकास कार्यों को अधिकारी अपनी देखरेख में गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय से पूरा कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं टीमों को घर घर भेज कर कोरोना जांच के लिए सर्वे कराया जाए।
विज्ञापन

यह बातें बुधवार शाम इकौना तहसील सभागार में विकास कार्यों व निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की विभागवार समीक्षा के दौरान खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन विकास कार्यों को शिथिल गति से कराने से वह निश्चित समय पर पूरे नहीं हो पाते है। जिससे उनकी लागत में भी बढ़ोत्तरी होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन

निर्धारित समय पर निर्माणाधीन विकास कार्य पूरा न होने पर सरकार के ऊपर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ता है। इसलिए अधिकारी निर्माणाधीन विकास कार्यों की निरंतर मॉनिटिर्रिंग कर गुणवत्ता के साथ कार्य को समय से पूरा कराएं। श्रावस्ती में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कटरा में कई विकास कार्य कराए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित विभागीय व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों का दायित्व बनता है कि वह गुणवत्ता पूर्ण ढंग से इन कार्यों को समय से पूरा कराए। कोविड-19 की समीक्षा के दौरान उन्होंने निगरानी टीम में शामिल स्वास्थ्य, पंचायत राज व आईसीडीएस विभाग को आपस में सामंजस्य बनाकर घर घर जाकर सर्वे करने की सलाह दी।
साथ ही सर्वे के दौरान किसी भी व्यक्ति में सर्दी व बुखार के लक्षण मिले तो तत्काल उनकी कोरोना जांच कराने को कहा। कोविड अस्पताल में भर्ती व होम आइसोलेशन वाले मरीजों को निर्धारित प्रोटोकॉल के मुताबिक सभी सुविधाएं देने का निर्देश दिया।

जिला कृषि अधिकारी को किसानों को समय से खाद मुहैया कराने का निर्देश दिया। बैठक का संचालन मुख्य विकास अधिकारी कुमार हर्ष ने किया। इस दौरान जिलाधिकारी टीके शिबू, श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडेय, पीडी बीएल शुक्ला, सीएमओ डॉ. एपी भार्गव, एसडीएम इकौना राजेश कुमार मिश्रा, उप कृषि निदेशक आरपी राना, एसीएमओ डॉ. मुकेश मातनहेलिया, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नरेंद्र कुमार कुशवाहा, डीआईओएस, बीएसए, डीपीआरओ, डीपीओ, समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed