फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Red Cross sets up camp for people affected by fire

Shravasti News: अग्निकांड से प्रभावित लोगों के लिए रेडक्रॉस ने लगाया शिविर

Thu, 11 May 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 11 May 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Red Cross sets up camp for people affected by fire
संस्था की ओर से प्रभावितों को दी गई तिरपाल व हाइजीन किट
विज्ञापन

श्रावस्ती। लोहनिया गांव में बुधवार को आग लगने से 28 लोग प्रभावित हुए थे। प्रभावितों की मदद के लिए गुरुवार को रेडक्रॉस सोसायटी ने राहत शिविर का आयोजन किया। सिरसिया के लोहनियां गांव में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। इसमें 28 लोग प्रभावित हुए थे। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से प्रभावित हुए। इस घटना के बाद बृहस्पतिवार को राहत शिविर लगाया गया। इसमें संस्था की अध्यक्ष व डीएम नेहा प्रकाश ने सभी प्रभावितों को एक-एक तिरपाल व हाइजीन किट प्रदान की। किट में महिलाओं व पुरुषों के प्रतिदिन उपयोग में आने वाली सामग्री है। वहीं गांव के सभी बच्चों को डीएम ने बिस्कुट व पानी देने के साथ पीड़ितों को तत्काल खाद्यान्न देने का आदेश कैंप में मौजूद जिला आपूर्ति अधिकारी को दिया।

इसके साथ ही एसडीएम भिनगा आशुतोष को पीड़ितों को तत्काल अहेतुक सहायता का चेक देने को कहा। इस मौके पर रेडक्रॉस के चेयरमैन अरुण मिश्र ने बताया कि रेडक्राॅस राज्य शाखा से आपदा पीड़ितों के लिए तिरपाल व हाइजीन किट प्राप्त हुई थी। इसलिए जहां भी आपदा आती है। वहां रेडक्रॉस राहत कैंप का आयोजन करता है। डीएम इस संस्था की अध्यक्ष हैं। जिनके द्वारा राहत सामग्री लोहनिया में बांटी गई है। इस मौके पर ग्रामीणों के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed