{"_id":"68dd7b39529e6eccbf0a6484","slug":"ravana-of-sitapur-will-be-burnt-in-bhinga-shravasti-news-c-104-1-srv1004-114614-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: भिनगा में जलेगा सीतापुर का रावण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: भिनगा में जलेगा सीतापुर का रावण
Thu, 02 Oct 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले भर में रामलीला का मंचन धूमधाम से किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को विभिन्न स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
भिनगा में आयोजित रामलीला में दहन करने के लिए रावण का पुतला सीतापुर से मंगाया जाता है। वजह है कि भिनगा में कोई पुतला बनाने वाला नहीं है। श्रीराम लीला समिति के अध्यक्ष रामरूप गुप्ता ने बताया कि रावण के पुतले की पहले से ही बुकिंग करानी पड़ती है। बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष रावण का पुतला करीब 10 हजार रुपये महंगा है। वहां से लाने का खर्चा अलग से देना पड़ता है।
वहीं, कटरा में स्थानीय कारीगर ही गंगा-जमुनी तहजीब को जीवांत करके रावण का पुतला बनाते हैं। मुस्लिम समुदाय के रिज्जू बताते हैं कि कई वर्षों से रावण का पुतला बनाते आ रहे हैं। इसके पहले उनके पूर्वज भी यह काम करते थे। उन्होंने इस बार 17 फुट ऊंचा रावण व 15 फुट ऊंचा मेघनाद का पुतला बनाया है।