फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Power workers protest against privatization

निजीकरण के विरोध ने बिजली कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार व प्रदर्शन जारी

Mon, 05 Oct 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Power workers protest against privatization
श्रावस्ती। बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अधिकारियों व कर्मचारियों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। व्यवस्था को सुचारु ढंग से संचालित करने के लिए प्रशासन द्वारा राजस्व कर्मियों को उपकेंद्रों पर तैनात किया गया है। इनके द्वारा चार्ज न लिए जाने के कारण कहीं प्राइवेट कर्मचारियों तो कहीं एसएसओ के सहारे उपकेंद्र का संचालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में उपकेंद्र भिनगा पर प्रदर्शन किया। वहीं निगम कर्मियों की हड़ताल को देखते हुए सभी उपकेंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। स्वयं अधिकारी भी उपकेंद्रों पर जाकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उधर, बिजली कर्मियों की हड़ताल के कारण कई क्षेत्रों की आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई है। आपूर्ति व्यवस्था बहाल कराने के लिए अधिकारी प्राइवेट लोगों की तलाश करा रहे हैं ताकि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाया जा सके।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का निजीकरण करना चाहती है। इसके विरोध में सोमवार को विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने विद्युत उपकेंद्र भिनगा पर धरना दिया। इस दौरान समिति के जिला संयोजक व एसडीओ विद्युत राजकुमार यादव ने कहा कि सरकार निगम का निजीकरण करना चाहती है जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। इस दौरान कोई भी अधिकारी व कर्मचारी परिचालन व अनुश्रवण का काम नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अधिशाषी अभियंता रमाशंकर मौर्य ने कहा कि हमारा संगठन पूरी तरह एकजुट है। सरकार को हमारी बात माननी होगी। इस दौरान धरना-प्रदर्शन के संबंध में आगे की रणनीति तय की गई। इस मौके पर उपखंड अधिकारी रुद्र प्रताप, एके सरोज, मनीष कुमार गौड़, शहादत अली, नानबाबू, सत्यनारायण साहू, दिलीप कुमार तिवारी, आशुतोष कुमार चौबे, गुल मोहम्मद, अजय प्रताप सिंह सहित काफी संख्या में बिजली कर्मचारी व संविदा कर्मी मौजूद रहे।
विद्युत उपकेंद्र भिनगा के संचालन की जिम्मेदारी जिला प्रशासन द्वारा राजस्व निरीक्षक व लेखपालों को सौंपी गई है। इन्होंने उपकेंद्र पर पहुंच कर चार्ज नहीं लिया है। इसके चलते उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ व प्राइवेट कर्मियों द्वारा फीडरों का संचालन किया जा रहा है।
विद्युत उपकेंद्र उल्लहवा (बंजारन पुरवा) पर नियुक्त लेखपाल जगत नारायण तिवारी द्वारा चार्ज नहीं लिया गया। ऐसे में संविदा कर्मचारी राजू मिश्रा को फीडर संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। इनके सहयोग के लिए प्राइवेट कंपनी बजाज के इलेक्ट्रिक सुपरवाइजर सुग्रीव प्रजापति, जमुनहा का आईटीआई इलेक्ट्रिशियन छात्र विवेक कुमार गुप्ता, सिंचाई विभाग के जेई मही कुमार, सफाईकर्मी शोभाराम, राजस्व निरीक्षक रामधीरज तिवारी व शहरयार को तैनात किया गया है।
विद्युत उपकेंद्र इकौना के संचालन की जिम्मेदारी इंजीनियर तौफीक उमर व लेखपाल अशोक कुमार चौधरी को सौंपी गई है। इनके सहयोग के लिए आईटीआई के जय किशोर सोनी को तैनात किया गया है। वहीं कटरा उपकेंद्र में टीए मेवाराम, लेखपाल एके मिश्रा व राहुल कुमार ड्यूटी करते मिले।
विद्युत उपकेंद्र उल्लहवा (बंजारन पुरवा) का जिला पंचायत राज अधिकारी किरन ने निरीक्षण किया। वहां तैनात लेखपाल जगत नारायण तिवारी ने बताया कि क्षेत्र के महादेवा नासिरगंज की आपूर्ति ठप है। डीपीआरओ ने लेखपाल को निजी लाइनमैन से संपर्क कर आपूर्ति बहाल कराने का निर्देश दिया।

बिजली निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी अरविंद कुमार मौर्या द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों, थाना व चौकी प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिया है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने विद्युत उपकेंद्र भिनगा, घोलिया व गिलौला पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनजर सभी उपकेंद्रों पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed