Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   'Re-bored' on paper, villagers left parched in reality

Shravasti News: कागजों में रिबोर, हकीकत में प्यासे ग्रामीण

Sat, 14 Nov 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 14 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
'Re-bored' on paper, villagers left parched in reality
देखरेख के अभाव में जमीन में धंस गया ग्रामीण सतीश शुक्ला के घर के पास लगा हैंडपंप
गिलौला। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लाखों रुपये खर्च कर गांवों में 150 से 180 फीट गहरे इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाए गए हैं। इसका उद्देश्य कम गहराई वाले घरेलू नलों के पानी पर निर्भरता कम करना और दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचाना है। शासन की ओर से इनके रखरखाव, बोर और रिबोर के लिए बजट भी जारी किया जाता है, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता से जिले के सैकड़ों हैंडपंप खराब पड़े हैं। गिलौला विकासखंड के मनसुखा गांव में ही कई हैंडपंप दो से पांच साल से खराब हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत स्तर पर बोर-रिबोर के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद पेयजल की समस्या जस की तस है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

चबूतरा टूटा, रिबोर के बाद भी अधूरा काम
मनसुखा गांव में अदालत पांडेय के घर के पास लगे हैंडपंप का चबूतरा कई वर्षों से टूटा है। इससे पानी आसपास जमा होता रहता है। ग्रामीणों को गंदगी और संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा सता रहा है। अदालत पांडेय ने बताया कि हैंडपंप कई महीने तक खराब रहा। कई शिकायतों के बाद रिबोर कराया गया, लेकिन चबूतरे की मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन

तीन साल से खराब, आसपास गंदगी
फेरन के घर के पास लगा हैंडपंप तीन साल से खराब है। इसके आसपास गंदगी का अंबार लगा है। फेरन, दयाल शुक्ला और राजू ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासक और सचिव ने हैंडपंप ठीक नहीं कराया। मजबूरी में उन्हें घरेलू नलों के पानी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल से खराब, जमीन में धंसा हैंडपंप
सतीश शुक्ला के घर के पास लगा हैंडपंप भी दो साल से खराब है। देखरेख के अभाव में यह आधा जमीन में धंस गया है। सतीश शुक्ला और लवलेश ने बताया कि कई बार प्रशासक और सचिव से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

मंदिर के पास स्थापना के बाद से खराब
गांव के काली माता मंदिर के पास लगा हैंडपंप भी बदहाली का शिकार है। ग्रामीण कुन्नू, मनीष और परदेसी ने बताया कि करीब चार साल पहले हैंडपंप लगवाया गया था, लेकिन कुछ दिन बाद ही खराब हो गया। शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई। मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा करने आते हैं, जिन्हें पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए हैंडपंपों की मरम्मत और जांच कराने की मांग की है।
हैंडपंप खराब होने की कोई सूचना मुझे नहीं मिली है। टीम भेजकर जांच करवाई जाएगी और सभी खराब हैंडपंप सही करवाए जाएंगे।
- वीरेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ

देखरेख के अभाव में जमीन में धंस गया ग्रामीण सतीश शुक्ला के घर के पास लगा हैंडपंप

देखरेख के अभाव में जमीन में धंस गया ग्रामीण सतीश शुक्ला के घर के पास लगा हैंडपंप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed