फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Nodal officer deployed for Gaushala operations

गोशाला संचालन के लिए नोडल अधिकारी तैनात

Sun, 21 Jul 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer deployed for Gaushala operations
श्रावस्ती। गौवंश की सुरक्षा व उनको संरक्षण देना नैतिक धर्म है। गोशालाओं का संचालन जन सहयोग से किया जाए। गोशालाओं में रह रहे गोवंश जिले के किसानों व पशु पालकों की ओर से ही छोड़े गए हैं। इनकी सुरक्षा पर स्थानीय लोग ध्यान दें। यह बातें शनिवार की शाम प्रधान, सचिव व लेखपालों के साथ बैठक के दौरान डीएम ने कही। डीएम ने बताया कि गोशालाओं के संचालन के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डीएम ओपी आर्य ने कहा कि गोसेवा बोझ नहीं है, बल्कि यह एक नैतिक धर्म है। इसलिए सभी को इसमें शामिल करना होगा। इसके लिए प्रधान, क्षेत्रीय लेखपाल व ग्राम सचिव आम लोगों से भूसा चारा आदि के लिए सहयोग मांगे। यही नहीं जब भूसा चारा तैयार हो उस समय जन सहयोग से इसे एकत्र कर संरक्षित कर लें। जिससे गोवंश की सेवा हो सके।
विज्ञापन

यही नहीं यह भी प्रयास करें कि यदि कोई दान कर्ता इन निराश्रित बेसहारा गौवंश को खिलाने एवं उनकी व्यवस्था के लिये दान देना चाहता है तो वह सामने आ सकता है। यही नहीं सभी गोशाला में एक शिलापट भी लगवाया जाए, जिसमें दान देने वालों का नाम लिखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही ग्राम पंचायतें यह सुनिश्चित करलें कि जहां जहां गोशाला है। वहां यदि जल भराव हो रहा है तो वहां मिट्टी डलवा कर उसे ऊंचा कर दिया जाए। जिससे गोवंशों को कोई कष्ट न हो। बैठक के दौरान डीएम ने बताया कि जिले में निराश्रित बेसहारा गोवंशों के लिए बनाए गए अस्थाई गोशालाओं के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विकास खंड इकौना के अंतर्गत गोशाला अकबरपुर में जिला आबकारी अधिकारी, गोपालपुर में जिला पंचायतराज अधिकारी, कोकलवारा में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सिरसिया के शंकरपुर में जिला विद्यालय निरीक्षक, मसहाकला में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, हरिहरपुररानी के पतिझिया में उपायुक्त स्वत: रोजगार श्रावस्ती, लखाही बेनीनगर में जिला सेवायोजन अधिकारी, पटना खरगौरा में उपायुक्त श्रमरोजगार, वर्गावर्गी में सहायक निबन्धक सहकारी समितियां, महरौली में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व जमुनहा के रानीसीर में परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को नामित किया गया है।
यह अधिकारी गोशालाओं से संबंधित ग्राम सचिव, लेखपाल, प्रधान, पशु चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी व एसडीएम से समन्वय बनाकर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगें। साथ ही प्रत्येक सप्ताह गौशालाओं की निरीक्षण रिपोर्ट सभी गौशालाओं के लिए नामित सुपर नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित करेगें।

बैठक में एडीएम योगानंद पांडेय, एसडीएम, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार, सभी नोडल अधिकारी, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, लेखपाल व संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed