फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Negligence in meeting the target of revenue collection is not tolerated

श्रावस्ती: राजस्व वसूली की लक्ष्य पूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Mon, 13 Feb 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 13 Feb 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Negligence in meeting the target of revenue collection is not tolerated
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार शाम डीएम ने राजस्व व कर वसूली की समीक्षा की। इस दौरान परिवहन व वन विभाग की वसूली लक्ष्य से कम मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने अधिकारियों को लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि किसी विभाग की ओर से लक्ष्य पूर्ति में शिथिलता बरती गई तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही व्यापार कर विभाग के अधिकारियों को लक्ष्य पूर्ति के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। खनन निरीक्षक को एसडीएम से सामंजस्य बना कर प्रत्येक दशा में अवैध खनन रोकने को कहा। इस दौरान उन्होंने राजस्व न्यायालयों पर विचाराधीन वादों की समीक्षा भी की जिसमें राजस्व वसूली, भूमि पट्टा आवेदन, किसान दुर्घटना बीमा, स्वामित्व योजना, खतौनी पुनरीक्षण आदि में मिली खामियों को दूर करने के लिए संबंधित एसडीएम व तहसीलदार को आवश्यक निर्देश दिया। बैठक का संचालन एडीएम डीपी सिंह ने किया। इस दौरान सीडीओ अनुभव सिंह, एएसपी प्रवीण कुमार यादव, डीएफओ संजय शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed