{"_id":"6aad856823029eb4460ae341","slug":"kutcha-wall-collapses-on-cousins-sister-dies-shravasti-news-c-104-1-slko1011-123187-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: चचेरे भाई-बहनों पर गिरी कच्ची दीवार, बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: चचेरे भाई-बहनों पर गिरी कच्ची दीवार, बहन की मौत
Sat, 19 Sep 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती/गिलौला। गिलौला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मीरामऊ में शुक्रवार शाम गांव में खेल रहे चचेरे भाई-बहनों पर कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बहन को मृत घोषित कर दिया, वहीं भाई का इलाज जारी है।
गिलौला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मीरामऊ निवासी अंकित यादव ने बताया कि उनकी भतीजी प्रज्ञा (07) शुक्रवार शाम अपने चचेरे भाई शुभ (06) के साथ गांव में खेल रही थी। इस दौरान गांव निवासी एक युवक के घर की कच्ची दीवार दोनों पर भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से दोनों मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना देते हुए मलबे को हटाकर चचेरे भाई-बहनों को बाहर निकाला। परिजनों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्रज्ञा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शुभ को भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। प्रज्ञा की मौत की सूचना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। चिकित्सकों की सूचना पर आई मेडिकल कॉलेज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।