{"_id":"5f78a7228ebc3e9bb4525da7","slug":"ncc-cadets-cleaning-in-school-srawasti-news-lko543359799","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेटों ने विद्यालय में की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेटों ने विद्यालय में की सफाई
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। राष्ट्रीय कैडेट कोर की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना के एनसीसी कैडेटों की ओर से विद्यालय परिसर में सफाई की गई। इस दौरान एक सभा का आयोजन भी हुआ। इसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य ने की।
सभा के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. भूदेश्वर पांडेय ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छ रहना व स्वच्छता को ईश्वर भक्ति के बराबर माना था। स्वच्छता की शिक्षा को सभी को प्रदान करना उनका सपना था। वह स्वच्छ भारत के लिए सभी नागरिकों को एक साथ मिलकर देश को साफ रखने के बारे में सोचते थे। गांधी जी जिस आश्रम में रहते थे वहां रोजाना वह स्वयं सफाई करते थे।
गांधी जी के सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की। खुले में शौच की प्रथा पूरी तरह बंद होनी चाहिए। लोग शौचालयों का उपयोग करें इसके लिए उनकी मानसिकता को बदलना होगा। इस मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राएं व एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।